{"_id":"66361559b0e0dd080303d54d","slug":"soldier-killed-in-suspicious-circumstances-in-keri-rajori-2024-05-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: राजोरी के केरी में संदिग्ध हालात में गोली लगने से फौजी की मौत, हरियाणा से था संबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: राजोरी के केरी में संदिग्ध हालात में गोली लगने से फौजी की मौत, हरियाणा से था संबंध
Sat, 04 May 2024 04:31 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 04 May 2024 04:31 PM IST
सार
जम्मू कश्मीर के राजोरी के केरी में एक जवान की गोली लगने से मौत हो गई। जवान हरियाणा के केसरी झकार का रहने वाला था और सेना की नौ जाट में तैनात था।
विज्ञापन
सुरक्षाबल (फाइल)
- फोटो : एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में नियंत्रण रेखा से सटे केरी सेक्टर में वीरवार देर रात सेना के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सेना की 9 जाट में तैनात जवान राहुल कुमार पुत्र जसबीर कुमार निवासी केसरी झकार, हरियाणा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार जवान राहुल केरी के सरूल ट्रेनिंग कैंप में ट्रेनिंग कर रहा था। वीरवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी सर्विस राइफल से गोली चलने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मध्यरात्रि अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर कैंप में अफरा-तफरी मच गई। प
विज्ञापन
हले जवानों को लगा कि शायद कोई आतंकी हमला हुआ है। जब गोली वाली आवाज की दिशा में जाकर देखा तो खून से लथपथ राहुल पड़ा था। उसे तत्काल सेना के मेडिकल कैंप में शिफ्ट किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को जीएमसी राजोेरी में पोस्टमार्टम कर शव सेना के हवाले कर दिया गया। उधर, पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन