Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Soldier killed as Army police resume hunt for terrorists in Jammu and Kashmir Udhampur

Udhampur Encounter: उधमपुर मुठभेड़ में जवान बलिदान, सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच फायरिंग

Sat, 20 Sep 2025 10:49 AM IST
शाहरुख खान पीटीआई, जम्मू
पीटीआई, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 20 Sep 2025 10:49 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में आतंकियों से साथ मुठभेड़ में घायल हुए एक जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार शाम को आतंकियों की गोली लगने से जवान घायल हो गया था। 

विज्ञापन
Soldier killed as Army police resume hunt for terrorists in Jammu and Kashmir Udhampur
श्रीनगर के बाहरी इलाके में तैनात सुरक्षाबल। - फोटो : बसित जरगर

विस्तार

उधमपुर के ऊंचाई वाले एक सुदूर वन क्षेत्र में सेना और पुलिस ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हुई। गोली लगने से एक सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया। सैनिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां इलाज के दौरान शनिवार तड़के सैनिक की मौत हो गई। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सैनिक शुक्रवार देर शाम उस समय घायल हो गया था, जब आतंकवादियों ने उधमपुर के डुडू-बसंतगढ़ क्षेत्र और डोडा के भद्रवाह में सेओज धार वन सीमा पर सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) के संयुक्त तलाशी दल पर गोलीबारी की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सैनिक को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ स्थल के आसपास के इलाके को रात भर कड़ी घेराबंदी में रखा गया था। शनिवार सुबह संयुक्त तलाशी अभियान फिर से शुरू हुआ। उन्होंने बताया कि वन क्षेत्र में दो से तीन आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधमपुर और डोडा दोनों तरफ ड्रोन और खोजी कुत्तों से लैस अतिरिक्त बल भेजे गए हैं और अंतिम रिपोर्ट मिलने तक व्यापक तलाशी अभियान जारी था। हालांकि, सेना के अधिकारियों ने बताया कि अभी तक आतंकवादियों से कोई नया संपर्क नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed