फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   soldier death issue

Jammu News: रहस्य बनी रही जवान की मौत, संदिग्ध मौत का केस दर्ज

विज्ञापन
soldier death issue
-पोस्टमार्टम करवा कर सेना को सौंपा गया शव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सुंजवां सैन्य शिविर में सेना के जवान की संदिग्ध मौत का रहस्य बरकरार है। मंगलवार को सेना ने शव को पुलिस के हवाले किया। पुलिस द्वारा जीएमसी जम्मू में पोस्टमार्टम करवा शव सेना को वापस सौंप दिया गया।
छन्नी पुलिस स्टेशन में इसे लेकर 194 के तहत संदिग्ध मौत का केस दर्ज किया गया है, जबकि जीएमसी पुलिस रिकार्ड में बताया गया है कि जवान की मौत गोली चलने से हुई है। बता दें कि सोमवार गोली चलने से पंजाब के तरनतारन के रहने वाले लांस नायक कुलदीप सिंह की मौत हो गई थी। शुरूआत में यही पता चला कि आतंकी हमला हुआ है। इसमें जवान बलिदान हो गया।
विज्ञापन

सोमवार को गोली लगने के बाद जवान को सतवारी के पास सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसकी मौत हो गई। सेना इस मामले की जांच कर रही है कि मौत कैसे हुई। सेना की तरफ से आंतरिक जांच का आदेश दिया गया है। हालांकि मंगलवार को भी पुलिस सुंजवां सैन्य शिविर के अंदर नहीं जा सकी। सेना की तरफ से शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी पहुंचाया गया था, जहां पुलिस के पहुंचने पर शव सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि इस वारदात के बाद सोमवार पूरी रात सुंजवां सैन्य शिविर के भीतर और आसपास सर्च आपरेशन चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed