फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   solder news

Jammu News: बलिदानी सूबेदार कुलदीप चंद को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
solder news
ज्यौंड़ियां। कस्बा खौड़ में रविवार को सैनिक समाज सभा खौड़ की तरफ से बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष रिटायर्ड कैप्टन शमशेर सिंह ने की। इसमें बलिदानी सूबेदार कुलदीप चंद को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

इस मौके पर सभा के चेयरमैन रिटायर्ड कैप्टन सूरम सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में रिटायर्ड सैनिकों ने भाग लिया। इसमें सभा के सचिव सूबेदार मेजर शाम सिंह, कोषाध्यक्ष रिटायर्ड कैप्टन बलबदर सिंह, कैप्टन रंजीत सिंह, कैप्टन बलवान सिंह, कैप्टन स्वर्ण चंद, कैप्टन सुखदेव सिंह, कैप्टन सीडी शर्मा, सूबेदार मेजर सुखदेव मन्हास व सूरज सिंह भाऊ बंसी लाल चौधरी आदि शमिल रहे।
विज्ञापन

बैठक की शुरुआत में सभा के लोगों की तरफ से शुक्रवार को एलओसी पर केरी बटल क्षेत्र में बलिदान हुए सेना की नौ पंजाब रेजीमेंट के सूबेदार कुलदीप चंद को श्रद्धांजलि देकर नमन किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया। रिटायर्ड सैनिकों ने कहा कि सूबेदार कुलदीप चंद व उनकी टुकड़ी में शामिल सैनिकों ने घुसपैठ को नाकामयाब करते हुए दुश्मनों को वापस पाक क्षेत्र में खदेड़ दिया लेकिन पाक सेना की तरफ से किया जा रहे कवरिंग फायर में सूबेदार कुलदीप चंद बलिदान हो गए। सभा के चेयरमैन कैप्टन सूरम सिंह ने कहा कि ज्यौड़ियां से लेकर पलांवाला रंजीत गेट तक सड़क का चौड़ीकरण का काम अप्रैल में शुरू हो जाएगा।ज्यौड़ियां व पलांवाला के बीच सड़क किनारे बलिदान हुए कई सैनिकों के स्मृति स्थान हैं। हमारी खौड़ प्रशासन से पुरजोर अपील है कि सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू होने से पहले उन सभी बलिदानियों के स्मारक स्थलों को पूरे सम्मान के साथ सुरक्षित स्थान पर स्थापित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed