{"_id":"61f97e7b3b0046049c6beae6","slug":"solar-dryer-reasi-news-jmu2529939163","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसलें और बीज सुखाने में किसानों को होगी आसानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसलें और बीज सुखाने में किसानों को होगी आसानी
विज्ञापन
भागा में लगाए गए शिविर के दौरान ग्रामीण किसान महिलाओं को सोलर ड्रायर देते हुए ड़ीसी व हर्टीकल्चर
- फोटो : REASI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। बारिश तथा ठंडे मौसम के दौरान खेतों में उगाई जाने वाली फसलों व मसालों को सुखाने में कोई परेशानी नहीं होगी। मंगलवार को बागवानी विभाग ने भागा गांव में एक शिविर का आयोजन कर 34 ग्रामीण महिलाओं को सोलर ड्रायर बांटे।
मौके पर मुख्यातिथि के रूप में मौजूद डीसी चरणदीप सिंह ने 50 प्रतिशत सब्सिडी पर कैपेक्स के तहत ग्रामीण महिलाओं को सोलर ड्रायर दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को यह सोलर ड्रायर दिए गए हैं, वह इसका पूरा लाभ उठाएं। उसके बाद अन्य लोगों को भी इसके फायदे के बारे में बताएं। कार्यक्रम के दौरान डीसी ने स्थानीय महिलाओं को होने वाली समस्याओं के बारे में भी बात की।
इस दौरान उनको जारी योजनाओं का लाभ उठाने को कहा। वहीं, आत्मनिर्भर बनकर आजीविका कमाने को प्रेरित किया। मौके पर मुख्य बागवानी अफसर ब्रिज वल्लभ गुप्ता ने बताया कि जेकेआरएलएम के सहयोग से ग्रामीण किसान महिलाओं को सोलर ड्रायर दिए गए हैं। आने वाले दिनों में जिले के अन्य स्थानों पर भी शिविर लगा कर इसके बारे में जागरूक किया जाएगा।