फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   social worker talib hussain who led the protest in kathua case arrested by police in rape case

कठुआ गैंगरेप केस: आंदोलन का नेतृत्व करने वाले तालिब पर रेप का मामला दर्ज, गिरफ्तार

Thu, 02 Aug 2018 12:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 02 Aug 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
social worker talib hussain who led the protest in kathua case arrested by police in rape case
फाइल
पत्नी से मारपीट करने सहित कई अन्य मामलों में शामिल तालिब हुसैन को पुलवामा जिले के त्राल से सांबा पुलिस ने पकड़ा है। गिरफ्तारी के वक्त पुलिस पर स्थानीय लोगों ने पथराव भी किया। तालिब कठुआ के रसाना कांड में प्रदर्शन कर चर्चा में आया था। पिछले कई दिनों से उसकी तलाश की जा रही थी। मंगलवार को सांबा में ही तालिब पर एक महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का केस भी दर्ज हुआ है। 
विज्ञापन


बुधवार को तालिब को पकड़ कर सांबा लाया गया। तालिब ने रसाना कांड को लेकर कई बार प्रदर्शन किया। इसे लेकर अपना एक संगठन बनाया और उसका एक ऑडियो भी वायरल हुआ था। जानकारी अनुसार 28 जून को सांबा कोर्ट के आदेश पर सांबा पुलिस ने तालिब हुसैन पर मामला दर्ज किया था। तालिब की पत्नी ने कोर्ट में उसके खिलाफ मारपीट करने और दहेज के लिए तंग करने का आरोप लगाया। आरोप लगाया कि उसका पति तलाक देने के लिए धमका रहा है। उसे जान से मारने तक की धमकी दी गई।  
विज्ञापन


सांबा पुलिस की ओर से तालिब के खिलाफ 307, 382, 354 ए., 498 ए., 323, 504, 506 के तहत मामला दर्ज किया था। इसके साथ ही तालिब पर रेप का मामला भी दर्ज किया गया है। मामले दर्ज होने के बाद ही तालिब हुसैन पुलिस से बचने के लिए कश्मीर में जाकर छिप गया था। कुछ दिन पहले वह फेसबुक पर लाइव हुआ। जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस को फोन की लोकेशन से पता चला कि वह कश्मीर में है। पुलिस टीम बुधवार को पुलवामा पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। तालिब के पकड़े जाने पर स्थानीय लोगों ने पथराव भी किया। तालिब के खिलाफ जम्मू, कठुआ, नगरोटा और सांबा में केस दर्ज हैं। उसकी पत्नी नुसरत बेगम ने डेढ़ माह पहले यह केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed