फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   social distancing

गजनसू में बैंक के बाहर उड़ीं सामाजिक दूरी की धज्जियां

विज्ञापन
social distancing
दोमाना। प्रशासन की तमाम सख्ती के बावजूद लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन लागू किया गया है। लोगों को सामाजिक दूरी बनाने की हिदायत दी जा रही है, लेकिन लोग इसका पालन नहीं कर रहे हैं। इससे संक्रमण के फैलाने का खतरा बढ़ रहा है। बुधवार को गजनसू स्थित बैंक के बाहर लोगों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान कोई भी सामाजिक दूरी के निमय का पालन करता नहीं दिखा। हालांकि सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के लिए सफेद गोले बनाए गए थे, मगर कोई उसमें खड़ा नजर नहीं आया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि प्रशासन ने लोगों की आवाजाही को बाधित करने के लिए तारबंदी भी की हुई हैं। इसके अलावा पुलिस अधिकारी लोगों से नियमों और निर्देशों का पालन करने का आग्रह कर रहे हैं, लेकिन फिर भी लोग कोरोना के खतरे को नजरअंदाज कर रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से आग्रह किया है कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सामाजिक दूरी के नियमों के साथ अन्य दिशा-निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed