{"_id":"5de060f98ebc3e54853d4452","slug":"snowfall-on-the-mountains-three-thousand-vehicles-stranded-on-jammu-srinagar-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ों पर बर्फबारी, हाईवे पर गिरे पत्थर, फंसे तीन हजार वाहन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ों पर बर्फबारी, हाईवे पर गिरे पत्थर, फंसे तीन हजार वाहन
Fri, 29 Nov 2019 05:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 29 Nov 2019 05:36 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में भारी बर्फबारी और बारिश से व्यापक नुकसान हुआ है। जम्मू-श्रीनगर हाईवे लगातार दूसरे दिन बंद रहा। हाईवे लगभग तीन हजार वाहन फंसे हुए हैं। इससे पहले 24 घंटों में प्रदेश में पर्वतीय इलाकों में भारी हिमपात और मैदानी इलाकों में गरज के साथ बारिश होने से मुगल रोड समेत कई सड़कों को नुकसान पहुंचा है। बिजली गिरने से 50 से ज्यादा ट्रांसफार्मरों को क्षति पहुंची है।
विज्ञापन
अकेले कठुआ जिले में ही 43 ट्रांसफार्मरों को क्षति पहुंची है। पिछले 24 घंटों में जम्मू में 32.4 और श्रीनगर में 39.4 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड हुई है।
जम्मू-श्रीनगर हाईवे के बनिहाल-रामबन खंड में विभिन्न स्थानों पर बारिश से पांच स्थानों पर भूस्खलन हुए हैं। इसके परिणाम स्वरूप, जम्मू, नगरोटा, उधमपुर, रामबन, चेनानी, बटोटे और बनिहाल और कठुआ में 3000 से अधिक वाहन विभिन्न स्थानों पर फंसे हैं। बुधवार को पस्सियां गिरने के कारण शाम 5.15 बजे हाईवे को बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
वहीं गुलमर्ग, पहलगाम समेत कश्मीर घाटी के अन्य पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई है। कश्मीर के अधिकतर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान माइनस से नीचे रिकार्ड हुआ है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, कश्मीर के अधिकांश हिस्सों सहित घाटी के मैदानी इलाकों में रात भर बर्फबारी हुई। विश्व प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में रात को लगभद दो फीट बर्फबारी दर्ज की गई। जबकि पहलगाम में 11 इंच बर्फबारी हुई।
पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 1.2 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग में माइनस 4.0 डिग्री सेल्सियस, श्रीनगर में माइनस 0.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जम्मू में अधिकतम तापमान 20.7 और न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।
कठुआ में 43 ट्रांसफार्मर फुंके
कठुआ जिले में बुधवार की रात बिजली गिरने से 43 ट्रांस्फार्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं। इन्हें ठीक होने में दो से तीन दिन का समय लग सकता है।
राजोरी में मकान ढहा
राजोरी जिले के बल जरालां गांव में बारिश के चलते एक मकान ढह गया। बारिश और ओलावृष्टि के चलते जम्मू व अन्य जिलों में धान की फसल को भी नुकसान पहुंचा है।
आज मौसम साफ रहेगा
मौसम विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर के अधिकतर इलाकों में आगामी दिनों मौसम साफ रहेगा। हालांकि अगले कुछ घंटों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है।