फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Snowfall on Mughal Road

मुगल रोड पर बर्फबारी

विज्ञापन
Snowfall on Mughal Road
पुंछ। मौसम का मिजाज वीरवार की रात को बदला और तेज हवा के साथ कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई। इस बीच मुगलरोड पर चार से छह इंच तक बर्फबारी भी हुई। बारिश के कारण छत्तापानी से पीर की गली के बीच कई जगहों पर भूस्खलन हुआ, जिससे शुक्रवार को सात घंटे तक यातायात ठप रहा।
विज्ञापन

मौसम बिगड़ने से छत्ता पानी और पीर की गली के बीच बर्फबारी हुई। हालांकि चार से इंच की बर्फ तो शुक्रवार की सुबह पिघल गई, लेकिन सड़क पर काफी फिसलन हो गई। इतना ही नहीं कई जगहों पर पहाड़ी से मलबा सड़क पर गिर आया। भूस्खलन के कारण मुगल रोड पर शुक्रवार की सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक यातायात रोक दिया गया। पीडब्ल्यूडी विभाग की मशीनरी ने कड़ी मशक्कत से सड़क से मलबा हटाया और यातायात को बहाल करवाया। पीडब्ल्यूडी के एईई कमल ज्योति शर्मा की देखरेख में कर्मचारियों ने सड़क को साफ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed