फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   snowfall in pir panjal huge fall in temprature

पीर पंजाल में बर्फबारी, दस डिग्री लुढका पारा

Wed, 03 Sep 2014 12:51 AM IST
Updated Wed, 03 Sep 2014 12:51 AM IST
विज्ञापन
snowfall in pir panjal huge fall in temprature

कश्मीर घाटी और आसपास के इलाकों में सितंबर के मौसम में ही ठंडक का एहसास होने लगा है। कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते मौसम ने करवट ले ली है। पीर पंजाल श्रृंख्ला पर बर्फबारी से मौसम और भी ठंडा हो गया है। वहीं कश्मरी में हो रही झमाझम बारिश से तामपान सामान्य से दस डिग्री तक नीचे पहुंच गया है।

विज्ञापन


पीर पंजाल की पहाड़ियों में दो महीने के बाद बर्फबारी हुई। इसकी वजह से पहाड़ी इलाकों में ठंड ने अपनी दस्तक दे दी है। मंगलवार को ठंड का आलम यह रहा कि लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। मंगलवार को दिन का तापमान 22 डिग्री तक पहुंच गया। दिनभर मूसलाधार बारिश से भी तापमान का पारा काफी लुढ़क गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग की मानें तो सितंबर महीने में अब ऐसा ही मौसम रहेगा। बर्फबारी शुरू होने के कारण इस साल मुगल रोड भी समय से पहले बंद की जा सकती है।

अभी ये हाल है तो सर्दियों में क्या होगा

snowfall in pir panjal huge fall in temprature

कश्मीर संभाग में पिछले 36 घंटों से खराब चल रहे मौसम के मिजाज और तीखे हो गए हैं। मंगलवार को घाटी के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी व निचले क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश से सामान्य जनजीवन पर प्रभाव पड़ा है। लगातार हो रही बारिश से तापमान में एकदम गिरावट दर्ज की गई है।

कश्मीर घाटी के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी व निचले क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश से सामान्य जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हुआ है। लगातार हो रही बारिश के कारण न सिर्फ स्थानीय लोग परेशान हैं, बल्कि बाहर से कश्मीर घूमने आए पर्यटकों को भी बिन मौसम ठंड के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासी बिलाल अहमद के अनुसार सितंबर के महीने में इतनी ठंड का होना चौंकाने वाली बात है। अभी से बढ़ी ठंड से अनुमान लगाया जा सकता है कि सर्दियों में हालात क्या होंगे।

तीन दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम का मिजाज

snowfall in pir panjal huge fall in temprature

मौसम के मिजाज की बात करें तो कश्मीर संभाग के ऊपरी इलाके जिनमें सोनमर्ग, पहलगाम के अलावा पीर पंजाल की पहाड़ियां शामिल हैं, पर हलकी बर्फबारी भी हुई है। वहीं कई ऊपरी इलाकों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है। सोमवार सुबह शुरू हुई बारिश मंगलवार देर रात तक जारी रही।

बर्फबारी और बारिश से तापमान में भी गिरावट आ गई है। मंगलवार को श्रीनगर का अधिकतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 14.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान तापमान में सामान्य से 10 डिग्री नीचे गिरावट दर्ज की गई है। विभाग के अनुसार अगले 3 दिन तक मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed