{"_id":"62152cc8b86ce022d91cfc8a","slug":"snowfall-in-kashmir-including-srinagar-rain-in-jammu-expected-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटी का मौसम : श्रीनगर समेत कश्मीर में बर्फबारी, जम्मू में बारिश, आज भी आसार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटी का मौसम : श्रीनगर समेत कश्मीर में बर्फबारी, जम्मू में बारिश, आज भी आसार
Wed, 23 Feb 2022 12:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:04 AM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार बुधवार को भी जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। आगामी दिनों में भी मौसम में बदलाव रहेगा।
विज्ञापन
गुलमर्ग , कश्मीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर में मंगलवार को मौसम के बदले मिजाज के बीच घाटी में ताजा बर्फबारी हुई। जम्मू संभाग के कई हिस्सों में बारिश से तापमान में गिरावट आई है। श्रीनगर में दिन में आधा घंटा हुई बर्फबारी से शहर के आसपास की पहाड़ियां सफेद चादर में लिपट गईं।
विज्ञापन
कल देर शाम तक घाटी के अन्य पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी थी। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार बुधवार को भी जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। आगामी दिनों में भी मौसम में बदलाव रहेगा। पिछले कई हफ्तों से मौसम साफ रहने के कारण दिन में गर्मी बढ़ गई थी, लेकिन प्रदेश में बारिश और बर्फबारी से फिर ठंड बढ़ गई है। कश्मीर में बर्फीली हवाओं से जनजीवन प्रभावित है।
विज्ञापन
विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग, सोनमर्ग, जोजीला पास, सिंथन टाप, साधना टॉप, जेड गली, मुगल रोड, शोपियां, टंगमर्ग, पहलगाम आदि इलाकों में बर्फबारी हुई। टंगमर्ग में देर शाम तक 7 इंच, गुलमर्ग में 10 इंच, सोनमर्ग में 7 इंच, पहलगाम में 5 इंच बर्फ गिरी है। देर रात तक पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी जारी थी।
विज्ञापन
कश्मीर के विभिन्न जिलों में दिन के तापमान में सामान्य से 3 से 5 डिग्री गिरावट आई है। श्रीनगर में दिन का तापमान 5.2, पहलगाम में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 2.4, गुलमर्ग में माइनस 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू संभाग के अधिकतर जिलों में दिनभर बादल छाए रहे। जम्मू में देर शाम को हल्की बारिश हुई। यहां दिन का तापमान 22.8 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
संभाग के बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 4.6, बटोत में 7.3, कटड़ा में 12.2 और भद्रवाह में 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 8.6 और कारगिल में माइनस 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दिनों में मौसम का मिजाज बिगड़ने से ठंडक में बढ़ोतरी होगी।