{"_id":"34c6d46b26f827f906484a13d79defc1","slug":"snowfall-in-gulmarg-valley-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: जोजिला और गुलमर्ग में गिरी बर्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: जोजिला और गुलमर्ग में गिरी बर्फ
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 29 Nov 2014 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में मौसम लगातार बदल रहा है। लेह मार्ग पर जहां जोजिला पर्वतीय इलाके में बर्फबारी हुई है, वहीं गुलमर्ग में भी करीब एक इंच तक बर्फ गिरी है। गुलमर्ग और जोजिला में बर्फ गिरने और कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने से राज्य में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।
विज्ञापन
कश्मीर घाटी की ऊंची पर्वतीय शृंखलाओं पर बर्फ गिरने और कुछ इलाकों में हल्की बारिश से तापमान लुढ़क गया। शुक्रवार को जम्मू संभाग के किश्तवाड़, राजोरी, कठुआ और उधमपुर में बादल छाए रहे। मौसम विभाग के मुताबिक कश्मीर संभाग में सुबह साढ़े आठ बजे तक श्रीनगर में बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन
जबकि काजीकुंड में 1.7 मिमी., पहलगाम में 2.6, कुपवाड़ा में सबसे अधिक 9.5, कोकरनाग में 0.8 मिमी और गुलमर्ग में 4.2 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। जम्मू संभाग के कटड़ा समेत कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि बनिहाल में 0.6 मिमी और भद्रवाह में 1.2 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।
विज्ञापन
श्रीनगर का अधिकतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आगामी चौबीस घंटे में रियासत की ऊंची पर्वतीय शृंखलाओं पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
उधर, घाटी में शनिवार को शून्य तक तापमान पहुंचने के आसार बताए जा रहे हैं। यहां धुंध भी छाने की संभावना है। रविवार से अगले चार दिनों तक राज्य का मौसम साफ रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है।