फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   snowfall dropping in temperatures in kashmir valley

बर्फबारी से गिरा घाटी का पारा, बेघरों की दिक्कतें बढ़ी

Tue, 14 Oct 2014 12:38 PM IST
Updated Tue, 14 Oct 2014 12:38 PM IST
विज्ञापन
snowfall dropping in temperatures in kashmir valley

कश्मीर मे होने वाली बर्फबारी जो कभी लोगों के लिए खुशियां लाती थी अब वह मुश्किल का सबब बन रही है। घाटी की जिस बर्फबारी के देखने के लिए ना जाने कितने पर्यटक कश्मीर आते थे आज वहां सिर्फ और सिर्फ सन्नाटा पसरा हआ है। अब ना तो यहां पर्यटक हैं और ना डल झील के किनारे जगमगाते शिकारे।

विज्ञापन


कश्मीर घाटी पर पिछले महीने कुदरत का जो कहर बरपा है। उससे वह अभी तक नहीं निकल सका है। कुदरत ने एक बार फिर से अपना रुख बदला है।  दरअसल घाटी के कई हिस्सों में बर्फबारी शुरु हो गई है। जिसके चलते कश्मीर के तापमान में बड़ी गिरावट देखी गई है। हालांकि घाटी में बर्फबारी की शुरुआत कई दिनों पहले हो चुकी है। मंगलवार रात को कश्मीर के अनंतनाग, सिनथान इलाकों में बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन


अब घाटी के लोगों के सामने एक और समस्या खड़ी हो गई है। जिन लोगों के घर बाढ़ के चलते या तो टूट गए हैं या फिर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए है। उनको काफी दिक्ततों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेघर लोगों की बढ़ी मुसीबतें

snowfall dropping in temperatures in kashmir valley
बाढ़ के कारण हजारों लोग निर्वासित जीवन जीने को मजबूर हो रहे है। बाढ़ पीड़‌ित सड़कों और खुले में जिंदगी गुजारने पर मजबूर है। ऐसे में बर्फबारी ने उनके लिए दोहरी मुश्किल खड़ी कर दी है। घाटी के लोगों ने सरकार से गुहार लगाई है कि उन्हें और शेल्टरों व्यवस्था करावाई जाए। कश्मीर में सर्दियों में तापमान बहुत गिर जाता है ऐसे में सर्दियों की घोषणा ने लोगों को परेशान कर दिया है।

गौरतलब है कि घाटी में आई बाढ़ को 100 सालों की सबसे भयानक प्राकृतिक आपदा माना गया था। इस आपदा में लगभग 300 लोगों की मौत हो गई थी और लाखों लोग बेघर हो गए। बाढ़ से विस्थापितों के पुनर्वास का काम अब भी नहीं हो पाया है। अब ये देखना होगा क‌ि खुले में जिंदगी गुजार रहे लोगों के लिए बिना छत हाड़ कंपाने वाली सर्दी का कैसे समना कर पाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed