{"_id":"f9f17adc0992c3ee411ea80fd237022d","slug":"snow-on-mountains-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्वतों पर बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्वतों पर बर्फबारी
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Thu, 15 Jan 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को मैदानी इलाकों में जहां रिमझिम बारिश हुई, वहीं पर्वतीय इलाकों को बर्फ से लकदक कर दिया।
विज्ञापन
जिले के पर्वतीय इलाके पनियालग, लोआंग, बरमोता, भंडार, संदरून, गत्ती, सित्ती, कोटी चंडियार, डगगर, डुग्गन, जोड़ेयां माता और पर्यटक स्थल सरथल में बर्फ के फाहे गिरे।
बुधवार दिन के समय बर्फ के फाहे गिरना शुरू हो गए। इन पर्वतीय इलाकों में ताजा बर्फ की चादर बिछ गई है, जिससे अब निचले मैदानी इलाकों में बर्फबारी के आसार भी बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
कठुआ शहर सहित आसपास के मैदानी इलाकों में रातभर रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी रहा। मंगलवार को शुरू हुई झड़ी बुधवार की सुबह तक जारी रही।
मौसम विभाग के अनुसार कठुआ में 13 मिलीमीटर की बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के बीच ठंड का असर भी कम हो गया। एक तरह से बारिश की झड़ी ने खुश्क ठंड को काफूर कर दिया।
विज्ञापन
स्कॉस्ट जम्मू की कठुआ एग्रोमेट यूनिट के अनुसार बुधवार को दिन का तापमान बढ़कर 20 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया वहीं न्यूनतम तापमान भी 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने के आसार जताए हैं। बहरहाल तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है।