{"_id":"618a0032d87f393e30553712","slug":"snow-leopards-will-be-counted-in-national-park-of-kishtwar-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ के राष्ट्रीय उद्यान में हिम तेंदुआ की होगी गणना, टीम में कई शोध विशेषज्ञ शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ के राष्ट्रीय उद्यान में हिम तेंदुआ की होगी गणना, टीम में कई शोध विशेषज्ञ शामिल
Tue, 09 Nov 2021 10:29 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 09 Nov 2021 10:29 AM IST
सार
टीम में कई शोध विशेषज्ञ भी शामिल किए गए हैं, जो राष्ट्रीय उद्यान में जानवरों के मौजूदा परिदृश्य पर रिपोर्ट तैयार करेंगे। इसके अलावा किसी निजी एजेंसी से भी अलग से अध्ययन करवाने की योजना है।
विज्ञापन
हिम तेंदुआ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वन्य जीव विभाग की ओर से किश्तवाड़ स्थित उच्च क्षेत्रीय राष्ट्रीय उद्यान का अध्ययन करवाया जा रहा है। पहली बार करवाए जा रहे इस अध्ययन में वहां हिम तेंदुओं सहित अन्य प्रमुख जानवरों की गणना करवाई जाएगी। इसके लिए वन्यजीव मांडा जम्मू से मंगलवार सुबह विभागीय टीम रवाना हो गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- सरकार पर महबूबा का प्रहार: चुप्पी को शांति न समझें, चरम पर भ्रष्टाचार, पीएम केयर्स फंड सबसे बड़ा घोटाला
विज्ञापन
जम्मू संभाग में किश्तवाड़ स्थित एकमात्र उच्च क्षेत्रीय राष्ट्रीय उद्यान है। इसकी सीमा हिमाचल प्रदेश से भी लगती है। जम्मू-कश्मीर में हिम तेंदुए उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में पाए जाते हैं। इसके अलावा अन्य कई प्रमुख जानवर भी इन क्षेत्रों में पाए जाते हैं। बताया जाता है कि अध्ययन के लिए विभागीय टीम में 30-35 सदस्य शामिल हैं।
विज्ञापन