फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   snow fall in gulmarg

Jammu News: बर्फबारी का पता चलते ही गुलमर्ग पहुंचे पर्यटक, स्थानीय लोगों को अच्छे रोज़गार की उम्मीद

विज्ञापन
snow fall in gulmarg
गुलमर्ग/श्रीनगर। धरती का स्वर्ग कहलाए जाने वाले कश्मीर के ताज गुलमर्ग में शुक्रवार को इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई। इसका वहां आये पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने जमकर आनंद लिया। इस बर्फबारी के साथ ही गुलमर्ग की पूरी घाटी बर्फ की सफेद चादर से ढक गई और बाहरी राज्यों से आये पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी। वहीं विंटर सीजन की शुरुआत में ही बर्फबारी से स्थानीय लोगों में अच्छे रोजगार की उम्मीद भी जग गई है।
विज्ञापन

घाटी के कई पर्वतीय इलाकों में सुबह से बर्फबारी देखने को मिली जबकि मैदानी इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रहा। बर्फबारी की खबर मिलने पर पर्यटक कश्मीर की ओर रवाना हो गए। श्रीनगर के एक स्थानीय होटल मैनेजर बासित अहमद ने बताया कि उनके होटल में गुजरात और मुंबई से कुछ पर्यटकों का ग्रुप आया हुआ है। जैसे ही सुबह हमने बताया कि गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फ़बारी हो रही है तो वो वहां की ओर रवाना हो गए ताकि वो बर्फबारी का अनुभव ले सकें।
विज्ञापन

सोनमर्ग में इस सीजन के दौरान पहले भी बर्फबारी हुई है लेकिन गुलमर्ग में यह बर्फबारी इस सीजन की पहली बर्फबारी थी। काफी संख्या में पर्यटक और सैलानी इस बर्फबारी का अनुभव लेने के लिए यहां पहुंचे। दिल्ली से गुलमर्ग आई मानसी ने कहा, ऐसा लग रहा है कि हम स्विट्ज़रलैंड में आ गए हैं, चारों ओर बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई है। कल पहाड़ दिख रहे थे और आज जब सुबह उठे तो चारों तरफ बर्फ से ढके पहाड़ मिले। एक अलग ही अनुभव था, अपने देश में पहली बार ऐसी बर्फबारी देखी है। कश्मीर जन्नत से कम नहीं और यहां की मेहमाननवाज़ी भी एक दम बढ़िया है। सबको एक बार यहां आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी तक के लिए होटलों बुक हो चुके
एक होटल व्यवसायी कबीर ने बताया कि नवंबर के महीने में यहां करीब 80 प्रतिशत होटल में बुकिंग है। उन्होंने कहा कि बर्फबारी हमेशा ही पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहती है और आज पहली बर्फबारी के बाद पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होने की पूरी उम्मीद है। उन्होंने बताया कि काफी बुकिंग पहले से ही हो चुकी है और बर्फ़बारी के बाद काफी क्वेरी भी आ रही है। कबीर ने कहा अगर वो अपने होटल की बात करें तो दिसंबर के महीने में उनकी 70 प्रतिशत जबकि जनवरी के महीने की करीब 80 प्रतिशत बुकिंग है जो आगे बढ़ने की पूरी उम्मीद है।

इस बर्फबारी के साथ पर्यटन क्षेत्र से जुड़े हर हितधारक की उम्मीदें जाग गई हैं। उन्हें उम्मीद है कि जिस तरह से गर्मियों का सीजन अच्छा गया वैसे ही सर्दियों में भी सीज़न काफी अच्छा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed