फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   smuggling

नगरोटा में 61 मवेशी छुड़ाए, सात तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
smuggling
जम्मू। पुलिस ने मवेशी तस्करी के61 मवेशियों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया गया बड़े प्रयास को असफल कर दिया है। नगरोटा पुलिस ने मवेशी तस्करी के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार करने सहित वाहन भी जब्त कर लिए हैं। इन वाहनों में 61 मवेशियों को ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ट्रक को (जेके02एबी 4337, जेके20 0413, जेके02एएन 6591, जेके20 बी 0510, जेके19 8082, जेके02एएल 9296, जेके02बीई 3036) जांच के लिए नगरोटा स्थिति बन टोल प्लाजा में जांच के लिए रोका गया था। इस दौरान पाया कि ट्रकों में बड़ी संख्या में मवेशी लदे हुए हैं। जब ट्रक चालकों से मवेशियों के बारे में जानकारी मांगी गई तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इस पर पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। जब ट्रकों से एक-एक करके मवेशियों को उतारा गया तो 61 मवेशी निकले। पुलिस ने इश्तियाक अहमद, मोहम्मद अशरफ, बरकत अली, नजीर अहमद, राजिंदर कुमार, मोहम्मद रज्जाक और मोहम्मद साहिल निवासी रियासी और आरएसपुरा को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही सभी के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसडीपीओ मोहन लाल ने कहा कि आरोपियों के पास पशुओं को ले जाने के लिए को वैध प्रमाण पत्र नहीं था, न ही पूछताछ में कोई संतोषजनक जवाब दे पाए। इसके बाद सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा मवेशी तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे सात ट्रकों को भी कब्जे में ले लिया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed