{"_id":"6149f3aa5667e102397b8dfe","slug":"smriti-irani-visited-budgam-said-people-of-jammu-kashmir-have-expressed-great-faith-in-pm-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मृति ईरानी का कश्मीर दौरा: कहा- लोगों को प्रधानमंत्री पर पूरा भरोसा, वादों को पूरा करने के लिए उत्सुक हैं हम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मृति ईरानी का कश्मीर दौरा: कहा- लोगों को प्रधानमंत्री पर पूरा भरोसा, वादों को पूरा करने के लिए उत्सुक हैं हम
Tue, 21 Sep 2021 08:30 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 21 Sep 2021 08:30 PM IST
सार
केंद्रीय महिला एवं बाल कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी ने चौथे राष्ट्रीय पोषण माह-2021 के उत्सव के संबंध में आईसीडीएस निदेशालय और समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय समारोह की अध्यक्षता की।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय महिला एवं बाल कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी दो दिवसीय कश्मीर दौरे पर हैं। मंगलवार को वह बडगाम पहुंचीं। यहां उन्होंने कहा कि यहां के लोगों में प्रधानमंत्री मोदी पर पूरा विश्वास है। हम जम्मू-कश्मीर के लोगों से किए गए वादों को पूरा करने के लिए उत्सुक हैं। ईरानी ने चौथे राष्ट्रीय पोषण माह-2021 के उत्सव के संबंध में आईसीडीएस निदेशालय और समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय समारोह की अध्यक्षता की।
विज्ञापन
स्मृति ईरानी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में संचालित 28 हजार आंगनवाड़ी केंद्रों को 31 हजार स्मार्ट फोन प्रदान किए गए हैं। पोषण अभियान योजना के तहत केंद्र शासित प्रदेश में योग्य महिलाओं और बच्चों को राहत के रूप में लगभग 9 करोड़ रुपये प्रदान किए गए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त: मेजर अनुज राजपूत और मेजर रोहित कुमार शहीद, हादसे ने लोगों को झकझोर दिया
विज्ञापन
स्मृति ईरानी ने कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए उठाए गए कदमों के लिए जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद बेहतरीन प्रदर्शन किया है। मैं सभी कोरोना वारियर्स, पुलिस, नागरिक प्रशासन के अधिकारियों और स्वयंसेवकों को सलाम करती हूं, जिन्होंने खुद को जोखिम में डालकर लोगों की जान बचाई।
यह भी पढ़ें- रिलायंस स्मार्ट स्टोर का विरोध: कारोबारियों को राजनीतिक दलों का साथ, नेशनल कांफ्रेंस ने कही ये बात
स्मृति ईरानी ने डीडीसी, बीडीसी, पीआरआई, व्यापारियों, यूथ क्लबों और म्युनिसिपल कारपोरेशन के प्रतिनिधिमंडलों से बातचीत की। इस अवसर पर डीडीसी अध्यक्ष नजीर अहमद खान, उपायुक्त शाहबाज अहमद मिर्जा, एसएसपी बडगाम ताहिर सलीम खान सहित सभी संबंधित जिला अधिकारी उपस्थित थे।