फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Protest against Reliance Smart Store Businessmen got support of Farooq Abdullah s party

रिलायंस स्मार्ट स्टोर का विरोध: कारोबारियों को राजनीतिक दलों का साथ, नेशनल कांफ्रेंस ने कही ये बात

Tue, 21 Sep 2021 07:39 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 21 Sep 2021 07:39 PM IST
सार

नेशनल कांफ्रेंस ने कहा कि हमारी पार्टी जम्मू-कश्मीर के हितों की रक्षा के लिए हमेशा खड़ी रही है। आशा है कि प्रशासन लोगों के हितों को चोट पहुंचाने वाले कदमों के साथ आने के बजाय गरीब विरोधी नीतियों में सुधारात्मक उपाय करेगा। बंद के माध्यम से शांतिपूर्ण विरोध किया जाएगा।

विज्ञापन
Protest against Reliance Smart Store Businessmen got support of Farooq Abdullah s party
जम्मू, बाजार - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

विस्तार

जम्मू में रिलायंस स्मार्ट स्टोर खोलने के प्रस्ताव के खिलाफ कारोबारियों को अब राजनीतिक दलों का भी साथ मिल गया है। लगभग हर दल ने जम्मू में रिलायंस स्मार्ट स्टोर खोलने के खिलाफ बुधवार को बंद को समर्थन दिया है। मंगलवार को नेशनल कांफ्रेंस(नेकां) ने इस बाबत समर्थन देने की घोषणा की है। बता दें कि इस बंद को चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री जम्मू, बुलाया है।

विज्ञापन


नेकां ने कहा कि हमारी पार्टी जम्मू-कश्मीर के हितों की रक्षा के लिए हमेशा खड़ी रही है। आशा है कि प्रशासन लोगों के हितों को चोट पहुंचाने वाले कदमों के साथ आने के बजाय गरीब विरोधी नीतियों में सुधारात्मक उपाय करेगा। बंद के माध्यम से शांतिपूर्ण विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

यह भी पढ़ेंः फिर बहा कश्मीरी पंडित का खून: 90 के दशक में भी नहीं टूटा था परिवार का हौसला, अब आतंकियों ने दिए जख्म
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पैंथर्स पार्टी ने भी छोटे, मध्यम और स्वरोजगार दुकानदारों, खुदरा व्यापारियों के साथ पूर्ण समर्थन और एकजुटता दिखाई। जेकेएनपीपी(जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी) के अध्यक्ष भीम सिंह की अध्यक्षता में जम्मू में एक आकस्मिक बैठक हुई। जिसमें नेतृत्व ने भाजपा और केंद्र सरकार के स्थानीय और राष्ट्रीय नेतृत्व की आलोचना की।  कहा कि रिलायंस द्वारा जम्मू संभाग में 100 खुदरा स्टोर खोलना छोटे व्यापारियों और स्वरोजगार शिक्षित युवाओं के साथ धोखाधड़ी है। जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी ने भी  जम्मू बंद के आह्वान को समर्थन दिया है।
 

वातानुकूलित कमरों में बैठकर लिए जा रहे फैसले लोगाें पर थोपे जा रहे हैं- चैंबर

बता दें कि बीते दिनों चैंबर के प्रधान अरुण गुप्ता ने कहा था कि सरकार के फैसले वातानुकूलित कमरों में बैठकर लिए जा रहे हैं और लोगाें पर थोपे जा रहे हैं। नई आबकारी नीति से जम्मू संभाग के शराब कारोबारियों को बेरोजगार कर दिया गया। बार, बैंक्वेट हॉल संचालकों, रेत-बजरी का काम करने वालों का धंधा चौपट कर दिया गया है। खनन से जुड़े 60 फीसदी कारोबार पर जम्मू-कश्मीर के बाहर से आए लोगों का कब्जा हो गया है। अब रिलायंस कंपनी के रिटेल स्टोर खोलने का प्रस्ताव लाकर छोटे दुकानदाराें की रोजी रोटी छीनने की तैयारी की जा रही है।
यह भी पढ़ेंः तड़पते परिजन: किसी ने खोया बेटा तो किसी ने पति, इस साल आतंकी हमलों में शहीद हुए जम्मू-कश्मीर ये लाल

उन्होेंने कहा कि दरबार मूव प्रथा खत्म होने से जम्मू के कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है। बंद के समर्थन में ट्रेडर्स फेडरेशन, बार एसोसिएशन, राजनीतिक पार्टियों में कांग्रेस, इकजुट जम्मू संगठन, जम्मू वेस्ट असेंबली मूवमेंट, उधमपुर के कारोबारियों समेत कई अन्य संगठन आगे आए हैं।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed