जम्मू संभाग के पटनीटॉप में शिवगढ़ जंगल क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ। हादसे में दो पायलट घायल हो गए। जिन्हें आनन-फानन रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान दोनों अधिकारियों ने दम तोड़ दिया। शहीद जवानों की पहचान मेजर अनुज राजपूत और मेजर रोहित कुमार के रूप में हुई है। मेजर अनुज राजपूत पंचकुला और मेजर रोहित कुमार नोएडा के रहने वाले थे।
सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि पटनीटॉप क्षेत्र में मेजर रोहित कुमार और मेजर अनुज राजपूत हेलिकॉप्टर से उड़ान भरते समय हादसे का शिकार हो गए। हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग के दौरान दोनों पायलटों को गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत कमांड अस्पताल उधमपुर ले जाया गया, हालांकि दोनों जवानों ने दम तोड़ दिया। मेजर रोहित कुमार और मेजर अनुज राजपूत बहादुर अधिकारी थे। जिन्होंने ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया। भारतीय सेना हमेशा उनके सर्वोच्च बलिदान की ऋणी रहेगी।
2 of 5
सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त
- फोटो : रोहित गुप्ता
बता दें कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे शिवगढ़ धार इलाके में जोरदार आवाज सुनाई दी। इलाके में धुंध और बारिश होने के कारण लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे थे। इस बीच गांव के एक हिस्से में हेलिकॉप्टर गिरने की खबर मिली।
3 of 5
सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त
- फोटो : रोहित गुप्ता
देखते ही देखते बड़ी संख्या में गांव के युवाओं समेत अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद उन्होंने घायल पायलट व को-पायलट को हेलिकॉप्टर से बाहर निकाला।
4 of 5
सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त
- फोटो : रोहित गुप्ता
इस बीच सेना का बचाव दल व पुलिस भी मौके पर पहुुंची। और घायल जवानों को अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां दोनों ने दम तोड़ दिया।
5 of 5
सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त
- फोटो : रोहित गुप्ता
उधर, सेना की टीम हेलिकॉप्टर क्रैश होने के कारणों का पता लगा रही है।