रियासत में इस बार भाजपा सरकार: स्मृति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव बाद भाजपा की सरकार बने इसके लिए पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व पूरा प्रयास करेगा।
भाजपा की परिवर्तन यात्रा में हिस्सा लेने दो दिवसीय जम्मू दौरे पर पहुंची केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी ने रायपुर दोमाना विधानसभा क्षेत्र के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के के के रिजार्ज में सम्मेलन में यह विचार प्रकट किए।
स्मृति ईरानी ने कहा कि वह मानव संसाधन मंत्री के तौर पर नहीं भाजपा कार्यकर्ता के तौर पर संगठन के काम से दो दिवसीय दौरे पर जम्मू आई हूं।
कार्यकर्ताओं की डांट लगाई
इस अवसर पर उन्होंने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से कई सवाल पूछे। कई बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के कैमरा आन करने या मोबाइल पर बात करने पर उन्हें डांट भी लगाई।
स्मृति ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने रियासत में मिशन 44 प्लस का लक्ष्य रखा है। पार्टी चाहती है कि केंद्र में सरकार बनने के बाद जम्मू कश्मीर में भी राष्ट्रवादी सरकार बने इसके लिए बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को अहम भूमिका निभानी है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में चल रही केंद्र सरकार की अब तक उपलब्धियों को मतदाताओं तक पहुंचाने और जन संपर्क अभियान तेजी से चलाने की अपील की ताकि इसका लाभ भाजपा को विधानसभा चुनाव के दौरान मिल सकें।
स्मृति ने मीडिया से दूरी बनाए रखी
केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी ने बूथ स्तर के कार्यकर्ता सम्मेलन और उसके बाद भी मीडिया से दूरी बनाए रखी।
पार्टी की ओर से कार्यक्रम को कवर करने का बाकायदा न्यौता दिये जाने के बाद स्मृति ईरानी ने कार्यक्रम में पहुंचने के बाद कहा कि मीडिया कर्मी फोटो सेशन के बाद कार्यक्रम से बाहर चले जाएं।
वहीं कार्यकर्ता सम्मेलन समाप्त होने के बाद जब मीडिया कर्मियों ने स्मृति ईरानी से बात करनी चाही तो उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी ने मीडिया कर्मियों से बात नहीं करने को कहा है।