फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   smhs, gb pant hospitals to re-open on monday

सोमवार से काम करना शुरु कर देंगे श्रीनगर के हॉस्पिटल

Sun, 21 Sep 2014 04:02 PM IST
Updated Sun, 21 Sep 2014 04:02 PM IST
विज्ञापन
smhs, gb pant hospitals to re-open on monday

कश्मीर में आई भीषण आपदा ने सिर्फ लोगों के आशियाने छिन लिया बल्कि हजारों लोगों की जान बचाने वाले अस्पताल भी इसमें तबाह हो गए।

विज्ञापन


कश्मीर में इस समय स्वास्थ सेवाएं लगभग ठप्प पड़ी हुई हैं। बीमार लोगों को इलाज के लिए जम्मू आना पड़ रहा है। जल्दी ही शहर के मुख्य दो अस्पताल काम करना शुरु कर देंगे।

जीएमसी श्रीनगर के प्रिंसिपल डॉ. रफीक पम्पोरी के अनुसार शहर के जीबी पंत, एसएमएचएस, एलडी अस्पताल में सोमवार से काम शुरू हो जाएगा।

अस्पताल में 100 करोड़ से ज्यादा का नुकसान

smhs, gb pant hospitals to re-open on monday

लेकिन, सामान्य दिनों की तरह काम शुरू होने में थोड़ा और समय लग सकता है। परिसर से पानी निकाला जा चुका है। अस्पताल की कई मशीनें खराब हो चुकी हैं। बिजली पानी की आपूर्ति बहाल न होने से समस्या आ रही है।

हालांकि, डॉ. पांपोरी के मुताबिक अस्पतालों में सफाई का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। जीबी पंत अस्पताल में 100 करोड़ से ज्यादा के नुकसान का आकलन है।

घाटी के लोगों के लिए राहत की बात यह है कि ज्यादातर इलाकों में बिजली और पानी सप्लाई शुरू हो चुकी है। इससे उम्मीद है कि तमाम अस्पतालों में भी आपूर्ति जल्द बहाल हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed