फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   smart school

डिजिटल क्लासरूम में पढ़ेंगे शहर के बच्चे, प्रोजेक्टर से होगी पढ़ाई

विज्ञापन
smart school
जम्मू। निजी स्कूलों की तर्ज पर सरकारी स्कूलों के कायाकल्प किया जा रहा है। अब शहर के 21 सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूलों के बच्चों को डिजिटल क्लास रूप की सुविधा मिलेगी, जिसमें वह पोजेक्टर की मदद से पढ़ा कर पाएंगे।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर के 21 हायर सेकेंडरी स्कूलों का कायाकल्प किया जाएगा। का कायाकल्प किया जाएगा। इसके तहत स्कूलों में स्मार्ट बोर्ड, डेस्क, शौचालय, पेयजल व्यवस्था और प्रवेश द्वारा बनाया जाएगा। इस पर 16 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे पहले जिले के स्कूलों पर गत पांच सालों में सात करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

शहर के 21 हायर सेकेंडरी स्कूलों में योजना के तहत काम शुरू हो चुका है। मरम्मत कार्य जारी है। इसके बाद क्लासरूम में स्मार्ट बोर्ड लगाए जाएंगे। इन हायर सेकेंडरी स्कूलों में एक जैसे प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। पूरा कार्य पर स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत होगा। बुनियादी सुविधाओं को मुहैया करवाया जाएगा। बच्चों के लिए डिजिटल क्लासरूम बनेंगे, जहां वह प्रोजेक्टर की मदद से पढ़ाई कर सकेंगे। 24 घंटे बिजली की उपलब्धता और पेयजल की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्कूलों का हो रहा है कायाकल्प
शहर के केनाल रोड हायर सेकेंडरी स्कूल, मुबारक मंडी स्कूल, शास्त्री नगर हायर सेकेंडरी स्कूल, बाहु फोर्ट हायर सेकेंडरी स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल सुंजवां, हायर सेकेंडरी स्कूल छन्नी हिम्मत, हायर सेकेंडरी स्कूल गांधीनगर, हायर सेकेंडरी स्कूल ब्वॉयज नावाबद, हायर सेकेंडरी स्कूल गर्ल्स नवाबाद, हायर सेकेंडरी स्कूल ब्वॉयज और गर्ल्स बख्शीनगर, हायर सेकेंडरी स्कूल सरवाल, हायर सेकेंडरी स्कूल रिहाड़ी, रणबीर हायर सेकेंडरी स्कूल आदि शामिल हैं।

जिला बजट से कब और कितना हुआ खर्च
वर्ष प्रोजेक्ट खर्च (लाख में)
2019-20 22 41.19
2020-21 34 181.71
2021-22 31 291.63
2017-18 07 124.53
2018-19 38 294.00
समग्र शिक्षा के तहत 119 प्रोजेक्ट पर 872.207 लाख रुपये खर्च हुए हैं।
शहर की 21 हायर सेकेंडरी स्कूलों में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत हो रहा है। इसमें स्कूलों में मरम्मत कार्य, स्मार्ट बोर्ड, प्रवेश द्वारा आदि जरूरी सुविधाएं विकसित की जानी है। इसके लिए 16 करोड़ रुपये का बजट है।
- सूरज सिंह राठौर, मुख्य शिक्षा अधिकारी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed