{"_id":"64dfdc819b2604a04705b594","slug":"smart-meter-protest-jammu-news-c-10-jam1008-183904-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: स्मार्ट मीटर लगाने के खिलाफ सड़क जाम कर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: स्मार्ट मीटर लगाने के खिलाफ सड़क जाम कर प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। मिशन स्टेटहुड जम्मू-कश्मीर ने स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में जानीपुर हाईकोर्ट सड़क पर प्रदर्शन किया। सड़क जाम कर नारेबाजी की। रोष रैली भी निकाली गई। अध्यक्ष सुनील डिंपल ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाकर लोगों के साथ धक्का किया जा रहा है। अब बिल ज्यादा आ रहे हैं, जिससे सब परेशानी में हैं। जबकि, पहले से ही गरीब लोगों को दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करना मुश्किल हो रहा है। आरोप लगाया कि कुछ मंत्री स्मार्ट मीटर की खरीद में कमीशन ले रहे हैं। इससे भ्रष्टाचार बढ़ा है। इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द जम्मू-कश्मीर सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जम्मू बंद किया जाएगा। इस मौके पर स्वर्ण लाल, अशोक शर्मा, नितिन सैनी, विजय, काला सिंह, दीपक, मोहिंद्र आदि मौजूद रहे।
स्मार्ट प्रीपेड मीटर आर्थिक बोझ, निजीकरण की तरफ बढ़ रहे कदम : शिवसेना
जम्मू। स्मार्ट प्रीपेड मीटर से लोगों पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। बिजली निगम निजीकरण की ओर बढ़ रहा है। आने वाले समय में प्रदेश में बिजली महंगी होगी। इससे गरीब लोगों को जीवनयापन करने में परेशानी आ सकती है। यह बात जम्मू-कश्मीर प्रमुख मनीश साहनी ने कही। उन्होंने कहा कि 2014 के विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में जनता का अपार समर्थन पाने वाली भाजपा जनता से जुड़े मुद्दों पर मौन व्रत धारण कर बैठी है।
स्मार्ट प्रीपेड मीटरों पर जनता के चौतरफा विरोध को नजरअंदाज कर प्रशासन पुलिस का प्रयोग कर तानाशाही पर उतारू है। पठानकोट से कटड़ा के बीच 148 किलोमीटर में तीन टोल प्लाजा खोल दिए। भाजपा के नेताओं ने सत्ता में आने के बाद से विरोध नहीं किया। यहां अध्यक्ष महिला विंग मीनाक्षी छिब्बर, उपाध्यक्ष बलवंत सिंह, संजीव कोहली, अध्यक्ष कामगार विंग राज सिंह उपस्थित रहे। ब्यूरो