फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   smart meter, protest, hari singh park

Jammu News: स्मार्ट मीटर के विरोध में हरि सिंह पार्क के बाहर प्रदर्शन

Sun, 10 Sep 2023 02:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sun, 10 Sep 2023 02:32 AM IST
विज्ञापन
smart meter, protest, hari singh park
हरि सिंह पार्क के बाहर स्मार्ट मीटर को लेकर प्रदर्शन करते अमित कपुर व अन्य
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। स्मार्ट मीटर को लेकर शनिवार को हरि सिंह पार्क के बाहर डोगरा कल्याण संगठन ने प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जेकेपीडीसीएल और एलजी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस मुद्दे पर चुप्पी साधने के लिए पीएमओ में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के खिलाफ नारे लगाए।
डोगरा कल्याण संगठन के अध्यक्ष अमित कपूर ने कहा कि स्मार्ट मीटर का मुद्दा पूरे जम्मू-कश्मीर में एक घरेलू मुद्दा है। स्मार्ट मीटर हटाने तक उनका यह आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अभी तक सिर्फ स्मार्ट मीटर लगाने का ठेका दिया है और मीटर लगते ही लोगों को भारी भरकम बिल दिया जा रहा है। जब बिजली प्राइवेट हो जाएगी तो लोगों की क्या हालत होगी। कपूर ने जनहित के इस मुद्दे पर चुप्पी साधने के लिए भाजपा नेताओं पर भी हमला बोला। उन्होंने लोगों से इस मुद्दे को लेकर अपने-अपने क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन करने और इस मुद्दे पर चुप बैठने वाले नेताओं को चुनाव में सबक सिखाने का आह्वान किया। उन्होंने भाजपा नेताओं पर स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया। टोल प्लाजा को लेकर उन्होंने कहा कि अगर यूटी में कोई टोल प्लाजा नहीं है तो प्रदेश में भी कोई टोल प्लाजा नहीं होना चाहिए। प्रदर्शन में सुनीता निश्चल और पुष्पा, नीलम, अंजू देवी, मीनाक्षी और अन्य शामिल थे।
विज्ञापन


प्रीपेड मीटर, संपत्ति कर और सरोर टोल के खिलाफ विरोध रैली

संवाद न्यूज एजेंसी

जम्मू। मिशन स्टेटहुड जम्मू कश्मीर के अध्यक्ष सुनील डिंपल ने सरोर टोल प्लाजा, स्मार्ट मीटर और संपत्ति कर के खिलाफ शनिवार को विरोध रैली निकाली और जानीपुर उच्च न्यायालय की सड़कों को अवरुद्ध कर दिया। उन्होंने प्रीपेड मीटर, संपत्ति कर और सरोर टोल प्लाजा पर सरकार पर जम्मू के डोगरा को बेवकूफ बनाने का आरोप लगाया। इसके अलावा स्मार्ट मीटरों के अनुबंध आवंटन और खरीद में सीबीआई जांच कराने की मांग की। रैली में स्वर्ण लाल, अशोक शर्मा, नितिन सैनी, विजय विर्दी, एस कला सिंह, दीपक कुमार, मोहिंदर कुमार, लोहारी शाहा, अरुण वर्मा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed