{"_id":"64e1233e6ed0a949740fa758","slug":"smart-meter-md-order-jammu-news-c-10-jam1006-184538-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अब एक सप्ताह में बदले जाएंगे खराब स्मार्ट मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अब एक सप्ताह में बदले जाएंगे खराब स्मार्ट मीटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहरभर में खराब स्मार्ट मीटरों को एक सप्ताह के अंदर बदला जाएगा। मौजूदा समय में एक हजार से ज्यादा स्मार्ट मीटर खराब हैं। इस कारण कंट्रोल रूम में मीटर रीडिंग अपलोड नहीं हो रही जिससे बिल जारी नहीं हो पाए। अब नए मीटर लगाए जाएंगे।
लोड बढ़ने के कारण मीटर जल जा रहे हैं। उपभोक्ता भी शिकायत बिजली निगम में कर चुके हैं। कुछ जगहों पर मीटर दो से तीन माह में जल गए, मगर बदले नहीं गए। लोगों में यह भी संशय है कि एक साथ बिल जारी न हो जाए। इस कारण कार्यालयों में जाकर बिल जारी करने को कह रहे हैं। वहीं, बिजली निगम के एमडी की ओर से एक सप्ताह के अंदर खराब मीटरों को बदलने के निर्देश दिए हैं। एमडी शिव आनंद ने कहा कि खराब मीटरों को बदला जाएगा। रीडिंग के हिसाब से ही बिल जारी होगा।