{"_id":"6144fc028ebc3edacc1bd975","slug":"smart-city-project-development-jammu-news-jammu-city-news-jmu243879540","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी में इसी माह कई परियोजनाओं के खुलेंगे टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी में इसी माह कई परियोजनाओं के खुलेंगे टेंडर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत मंदिरों के शहर का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इसके लिए इसी माह कई परियोजनाओं की टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। छह माह के भीतर 29 से ज्यादा प्रोजेक्टों पर काम शुरू करने की नगर निगम तैयारी कर रहा है।
पहले चरण में टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
कार्य शुरू होने से शहर में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। कोरोना के कारण और बजट की कमी से नगर निगम में विकास कार्य थम गए थे। अब स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में फिर से कई परियोजनाओं पर काम शुरू किए जा रहे हैं। प्रोजेक्टों के तहत अलग-अलग कामों पर 616.20 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
------
इन बड़े प्रोजेक्टों पर होगा काम
- मुबारक मंडी से रघुनाथ बाजार तक गलियों का विकास
- अप्सरा रोड से रेलवे स्टेशन तक स्ट्रीट डेवलपमेंट
- हरि सिंह पार्किंग
- ब्लू ग्रीन प्रोजेक्ट
- कैनाल रोड, जानीपुर में गलियों का काम
- कोट भलवाल में कूड़ा डंपिंग साइट
- हैरिटेज रेलवे स्टेशन, रूफटॉप सोलर
- ओल्ड ऐज क्लब का काम
- लाइब्रेरी, इंडोर जिम, सिटी ड्रेन कार्य
- स्मार्ट ट्रैफिक बूथ, मांडा वॉक-वे
- पुरानी सब्जी मंडी का आधुनिकरण होगा
-----
मुबारक मंडी और रघुनाथ बाजार दिखेंगे पुराने लुक में
मुबारक मंडी से रघुनाथ बाजार को पुराना लुक देने के लिए काम शुरू होगा। ऐतिहासिक संस्कृति को संजोए रखने के लिए लोगों को यहां पर सुविधाएं दी जाएंगी। पहले यहां पर बजट के अभाव के कारण काम शुरू नहीं हो रहा था। अब पुराने स्वरूप में लाने के लिए काम होगा। रणबीर पुस्तकालय पर काम होगा। यहां पर सीसीटीवी कैमरे, एलईडी लाइट समेत अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन
------
शहर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में अब कई प्रोजेक्टों पर काम शुरू होगा। इसी माह टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आने वाले समय में शहर अलग लुक में दिखेगा।
- पूर्णिमा शर्मा, डिप्टी मेयर, नगर निगम
----
टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। छह माह के अंदर 29 से ज्यादा प्रोजेक्टों पर काम शुरू करने की तैयारी है। आने वाले समय में शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगे।
- हितेश, डिप्टी सीईओ, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट, जेएमसी