{"_id":"6144fb618ebc3ec36e6e4cfa","slug":"smart-city-project-development-jammu-news-jammu-city-news-jmu2438794104","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुबारक मंडी जीर्णोद्धार का काम तेज करें अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुबारक मंडी जीर्णोद्धार का काम तेज करें अधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। मुुबारक मंडी के जीर्णोद्धार के काम तेजी से करवाकर तय समय में पूरे किए जाएं। यह निर्देश शुक्रवार मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने शुक्रवार को मुबारक मंडी कांप्लेक्स और केबल कार परियोजना का निरीक्षण करते हुए दी।
डॉ. मेहता ने मुबारक मंडी परिसर में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति जानी। उन्होंने अमर सिंह पैलेस, दरबार हॉल, रॉयल कोर्ट और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की प्रगति और गुणवत्ता का निरीक्षण किया। परिसर को जम्मू के एक प्रमुख पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
बताया गया कि रॉयल कोर्ट परिसर का कार्य दो चरणों में पूरा किया गया है और पहले चरण का 85 प्रतिशत और दूसरे चरण का 65 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है। उन्होंने कार्यपालक निदेशक को सभी कार्यों को शीघ्र पूरा करने के लिए ठेकेदारों, सलाहकारों के साथ नियमित संपर्क में रहने को कहा। यहां पर संगीतमयी फव्वारे, लाइटिंग आदि पर काम करवाया जा रहा है। सर्कुलर सड़कों से पहुंच बिंदुओं की खोज के अलावा परिसर के बाहर पार्किंग स्थलों के विकास के लिए जगह की पहचान करने के लिए कहा गया
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने मंडलायुक्त के साथ पीरखो, केबल कार परियोजना स्थल का भी दौरा किया। इसके कामकाज का निरीक्षण किया। 1.66 किलोमीटर लंबी केबल कार परियोजना के दो चरण हैं, पहला बाहु किले से महामाया पार्क तक और दूसरा महामाया से पीरखो तक।
केबल कार कारपोरेशन के अधिकारियों को परिसर और उसके आसपास को साफ-सुथरा बनाने के निर्देश दिए। पार्कों, भवनों के सुधार के भी कहा। डिवकॉम को पर्यटन स्थलों पर आसान पहुंच के लिए मार्ग की संभावनाओं का पता लगाने के लिए कहा।