{"_id":"62f022e9449ccc0cb82f8f7b","slug":"smart-city-jammu-city-news-jmu2655700118","type":"story","status":"publish","title_hn":"17.83 करोड़ से होगा तवी नहर का सौंदर्यीकरण, सुविधाएं भी मिलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17.83 करोड़ से होगा तवी नहर का सौंदर्यीकरण, सुविधाएं भी मिलेंगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। तवी रिवर फ्रंट के बाद अब नहर के दिन भी फिरने वाले हैं। 17.83 करोड़ की लागत से गोरखा नगर से मंगल मार्केट तक सौंदर्यीकरण किया जाएगा। दोनों किनारों पर 2.2 किलोमीटर लंबी सड़क बनाने के साथ सुविधाएं भी मुहैया करवाई जाएंगी, जिसका स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी लाभ मिलेगा। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत सितंबर में कार्य शुरू होगा और अप्रैल 2023 में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे गोरखा नगर समेत आसपास के इलाकों की दो हजार से ज्यादा आबादी लाभान्वित होगी।
स्मार्ट परियोजना के तहत शहर के कायाकल्प की प्रक्रिया जारी है। इससे पहले तवी के पुलों को रंगबिरंगी रोशनी, वर्टिकल गार्डन सहित कई सुविधाएं मिल चुकी हैं। तवी रिवर फ्रंट के काम सहित अन्य परियोजनाओं का कार्य तेज गति से जारी है। इसी कड़ी में अब तवी नहर का भी कायाकल्प किया जाएगा। 17.83 करोड़ रुपये की परियोजना का कार्य सितंबर से शुरू होगा। मौजूदा समय में नहर के किनारों पर झाड़ियां उगी हुई हैं। अब इसके दोनों किनारों पर सड़क का निर्माण कर पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। बाहु फोर्ट से रेलवे स्टेशन तक नहर के किनारों का सौंदर्यीकरण होगा। इसमें रैलिंग के साथ ही पैदल रास्ते का निर्माण किया जाएगा। परियोजना के टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। काम पूरा होने के बाद बाग-ए-बाहु, बाहु फोर्ट, बावे वाली माता के मंदिर आने वाले श्रद्धालु को यहां पर घूमने की सुविधा मिलेगी।
दोमंजिला पार्किंग का होगा निर्माण
इस परियोजा के तहत गोरखा नगर में दोमंजिला पार्किंग भी बनाई जाएगा, जहां पर 29 वाहन खड़े किए जा सकेंगे। इससे यहां घूमने आने वाले लोगों और पर्यटकों को वाहन पार्क करने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
गोरखा नगर पार्क का होगा जीर्णोद्धार
गोरखा नगर पार्क का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसमें ग्रीन स्पेश और चलने के लिए पैदल रास्ते बनेंगे। पार्क में बैठने के लिए बैंच लगाए जाएंगे। ट्रांसफार्मरों को दूसरी जगह पर स्थानांतरित किया जाएगा। वाटर एटीएम, कूड़ेदान और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। बिजली के पुराने खंभों को हटाया जाएगा।
तवी नहर के सौंदर्यीकरण से आसपास के इलाकों के लोगों को सुविधा मिलेगी। पैदल रास्ते और सड़क बनने से राहत मिलेगी। सुबह-शाम लोग सैर का आनंद उठा सकेंगे।
- ओम प्रकाश, निवासी गोरखा नगर
गोरखा नगर में पार्किंग सुविधा मिलने से लोगों को वाहन खड़ा करने की सुविधा मिलेगी। इससे इलाके में लगने वाले जाम से निजात मिलेगी।
- राज कुमार, निवासी, गोरखा नगर
पार्क का काम लंबे समय से रुका पड़ा है। आधुनिक सुविधाएं मिलने से आसपास के लोग सुबह-शाम सैर कर सकेंगे। मौजूदा समय में पार्क की हालत खराब है।
- विजय कुमार, निवासी, गोरखा नगर
तवी नहर के किनारों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। गोरखा नगर से मंगल मार्केट तक दोनों ओर सड़क बनेंगी। परियोजना पर पर 17.83 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
- सुनील ठुस्सू, प्रोजेक्ट निदेशक, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट जम्मू