फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   smart city

शहर में अब चंडीगढ़ की तर्ज पर होगी सफाई

विज्ञापन
smart city
जम्मू। चंडीगढ़ की तर्ज पर ही जम्मू शहर में सफाई होगी। सुबह होने से पहले शहर के तमाम गली-मोहल्ले और बाजार साफ सुथरे होंगे। हाईवे सहित अन्य सड़कों की सफाई भी रात को करवाई जाएगी। चंडीगढ़ गई नगर निगम की टीम साफ सफाई सहित अन्य विकासात्मक व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी हासिल कर लौट आई है। टीम में स्वास्थ्य अधिकारी, सीटीओ समेत अन्य अधिकारी शामिल थे। अब निगम के अधिकारी आयुक्त को सोमवार को रिपोर्ट को सौंपेंगे।
विज्ञापन

मौजूदा समय में शहर में पुराने तरीके से ही सफाई हो रही है। गलियां में दोपहर तक कचरा बिखरा रहता है। हालांकि शहर में सफाई व्यवस्था में सुधार हुआ है। लेकिन अब चंडीगढ़ की तर्ज पर सफाई की जाएगी। रिपोर्ट में शहर के मुख्य बाजारों और सड़कों में रात को ही सफाई करवाने की बकालत की जाएगी। सुबह आते ही शहर साफ सुथरे मिलेंगे। चंडीगढ़ में भी रात को ही बाजारों में सफाई हो रही है। इसके अलावा शहर में डंपिंग साइट को बंद किया जाएगा। कचरा आटो के माध्यम से ही एकत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन

खुले में कचरा फैंकने पर जुर्माना किया जाएगा। इसी तरह पार्कों की हालत में सुधार किया जाएगा। शहर में मौजूदा समय में कचरा उठाने के लिए 90 के करीब वाहन हैं। इन वाहनों की संख्या में इजाफा किया जाएगा। इससे समय पर कचरा वार्डों से एकत्रित हो सकेगा। शहर में सौंदर्यीकरण को बढ़ावा दिया जाएगा। स्ट्रीट लाइट प्रोजेक्ट का काम पूरा करवाकर शहर में सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ दौरे पर नगर निगम की टीम गई थी। वहां की सफाई व्यवस्था के आधार पर जम्मू शहर में सफाई करवाई जाएगी। इसमें सुधार भी किया जाएगा। रिपोर्ट को सोमवार को जमा करवाया जाएगा।
- संयोगिता सूदन, स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed