{"_id":"61f5a5e62c00ba715d03a362","slug":"smart-city-jammu-city-news-jmu2528071100","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू शहर में स्थापित होंगे स्मार्ट ट्रैफिक बूथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू शहर में स्थापित होंगे स्मार्ट ट्रैफिक बूथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। यातायात को सुगम और राहगीरों के लिए सुविधाजनक बनाया जाएगा। जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने 23 जंक्शन के लिए स्मार्ट ट्रैफिक बूथ स्थापित करने के लिए शनिवार को दो समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।
जंक्शन के विकास के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी अवनी लवासा और मेसर्स आरएसबी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के प्रतिनिधि सुरेश गुप्ता ने हस्ताक्षर किए। यह योजना केंद्रीय आवास और शहरी मामले मंत्रालय के स्मार्ट सिटी मिशन कार्यक्रम के तहत शुरू की जा रही है। मंदिरों के शहर में 23 जंक्शन को विकसित किया जाएगा।
जंक्शन में पिकअप-ड्रॉप ऑफ स्थान, बिजली व्यवस्था, स्ट्रीट फर्नीचर, ट्री लाइन, बस स्टॉप, ट्रैफिक सिग्नल की सुविधाएं दी जाएंगी। लवासा ने कहा कि जंक्शन के निर्माण के बाद मंदिरों के शहर में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। परियोजना के पूरा होने से नागरिकों के साथ-साथ पर्यटकों को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। परियोजना को क्रियान्वित करने वाली एजेंसी को हर संभव मदद सुनिश्चित करते हुए अधिकारियों को परियोजना को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया। कंपनी के हस्ताक्षरकर्ता ने समय सीमा से पहले परियोजना को पूरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
इन जंक्शन को किया जाएगा विकसित
शकुंतला, सतवारी, मियां डीडो, कर्ण नगर, प्रसार भारती, सीपीओ, प्रेम नगर, गुज्जर नगर, जिला जेल, विवेकानंद, इंदिरा जंक्शन, रेहड़ी जंक्शन, कच्ची छावनी, डीसी कार्यालय जंक्शन, गुम्मट, अपर मुट्टी, जेएंडके बैंक हेड ऑफिस जंक्शन, पनामा जंक्शन, त्रिकुटा नगर जंक्शन, पावर ग्रिड कार्यालय गंग्याल जंक्शन, जीवन नगर जंक्शन और शौर्य मोटर जंक्शन को विकसित किया जाएगा।
इन स्थानों पर स्थापित होंगे ट्रैफिक बूथ
यातायात कर्मियों को बेहतर के लिए विभिन्न स्थानों पर स्मार्ट ट्रैफिक बूथ स्थापित किए जाएंगे। पहले चरण में शहर के विभिन्न स्थानों पर स्मार्ट ट्रैफिक बूथ स्थापित किए जाएंगे। स्मार्ट ट्रैफिक बूथ आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे और मौसम की स्थिति के अनुसार सुखद तापमान बनाए रखने में सक्षम होंगे। ट्रैफिक बूथ शास्त्री नगर-सतवारी रोड प्वाइंट, लास्ट मोड़ गांधी नगर, गांधी नगर अस्पताल टर्निंग, ग्रेटर कैलाश एनएचडब्ल्यू, बलोल ब्रिज-पुरमंडल टर्निंग प्वाइंट, छन्नी हिम्मत सेंट्रल लेन 3, सिद्दड़ा स्टैंड, नरवाल पेट्रोल पंप, कासिम नगर चौक बाय पास प्वाइंट, सैनिक कॉलोनी क्रॉसिंग, सुंजवां चौक, चौथा तवी ब्रिज, बख्शी नगर पुली, बीएसएफ प्लौड़ा चौक, भगवती नगर चौथा ब्रिज रोटरी, ज्यूल चौक, कच्ची छावनी चौक, पीएस जानीपुर के पास रूप नगर, गोल पुली तालाब टिल्लू, सिद्दड़ा मिनीबस स्टॉप टर्मिनल पंजतीर्थी, रेहड़ी चौक, रूप नगर, जानीपुर, सब्जी मंडी चौक, जानीपुर, महिला कॉलेज, पीसीआर लेन जंक्शन और एजी ऑफिस चौक शामिल है।