फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   smart city

स्मार्ट सिटी में दिसंबर, 2023 तक पूरा होगा सीवरेज कार्य

विज्ञापन
smart city
जम्मू। स्मार्ट सिटी जम्मू में सीवरेज लाइन बिछाने पर काम जोशोर से जारी है। सितंबर, 2019 से काम आरंभ हुआ था। दिसंबर 2022 तक आधे से ज्यादा शहर को सीवरेज पाइप लाइन से जोड़ने का लक्ष्य है। इसके अलावा दूसरे चरण में काम आरंभ होगा। इसमें शेष शहर को सीवरेज से जोड़ा जाएगा, जिससे नालियां और नालों गंदगी नहीं होगी।
विज्ञापन

मौजूदा समय में पुराने शहर, गांधी नगर, शास्त्री नगर, विक्रम चौक समेत कई इलाकों को योजना के तहत जोड़ा जा रहा है। पहले शहर में सीवरेज सुविधा नहीं थी। अब कई मोहल्लों में पाइप बिछाने का काम पूरा हो चुका है। 2005 के बाद चुनाव नहीं हुए। नगर निगम चलाने की जिम्मेदारी नगर निगम के आयुक्तों पर रही। ग्रांट इन ऐड के पैसे से बड़े प्रोजेक्ट पर काम करवा पाना मुश्किल था। 13 साल में प्रोजेक्ट पर काम नहीं हो पाया।
विज्ञापन

बाद में अमृत योजना के तहत इसे कवर करने की योजना बनाई गई जो सिरे नहीं चढ़ पाई। 2019 में अर्बन इन्वायरमेंटल इंजीनियरिंग विभाग की और से डीपीआर तैयार की गई और मंजूरी के लिए भेजी गई। इसे जून 2019 को मंजूरी मिली। इसके बाद सीवरेज पाइप लाइन बिछाने पर काम चल रहा है। अब 2023 दिसंबर तक तमाम शहर सीवरेज लाइन से जुड़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चुनाव न होने के कारण परेशानी आ रही थी। बजट का अभाव भी रहा। मगर, जैसे ही चुनाव हुए तो डीपीआर को मंजूर करवाया गया और अब शहर के कई हिस्सों को इससे जोड़ा जा रहा है। बड़ी उपलब्धि है।
- बलदेव सिंह बलोरिया, पूर्व चेयरमैन, हेल्थ एंड सेनिटेशन कमेटी
वार्ड में सर्वे ही हुआ है। सीवरेज लाइन बिछाने पर काम नहीं हो पाया है। कब होगा पता नहीं मगर मसला जनरल हाउस की बैठक में उठाया जाएगा। यहां भी काम होना चाहिए। आज भी लोग पुराने पैटर्न पर जीवन-यापन करने को मजबूर हैं।

- त्रिप्ता देवी, पार्षद, वार्ड 56
मसले को कई बार जनरल हाउस में उठाया गया है। अभी तक यहां पर कोई काम आरंभ नहीं हुआ। लोगों को सुविधा मिलनी चाहिए। इस बार हो रहे जनरल हाउस में मसले को रखा जाएगा। शहर को साफ सुथरा बनाना है।
- सूरज पाधा, पार्षद, वार्ड 67
वार्ड में सीवरेज पाइप लाइन बिछाने पर काम जारी है। लोगों को बेहतर सुविधा दी जा रही है। मसले को कई बार हाउस में उठाया था। अब काम आरंभ हो गया है।
- सुनीता कौल, पार्षद, वार्ड चार
आधे शहर में सर्वे के बाद काम आरंभ कर दिया गया है। शेष बचे शहर में भी काम आरंभ किया जाएगा। कई जगहों पर पाइप लाइन बिछा दी गई हैं।
- पूर्णिमा शर्मा, डिप्टी मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed