फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   smart city

चंडीगढ़ की तर्ज पर स्मार्ट बनेगा गांधीनगर

विज्ञापन
smart city
जम्मू। चंडीगढ़ की तर्ज पर अब गांधी नगर इलाके का पुनर्विकास किया जाएगा। यह कार्य स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में तहत होगा। डीपीआर को मंजूरी मिलने के बाद अब टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। नवंबर से काम शुरू करने की योजना है।
विज्ञापन

गांधीनगर में 12 किलोमीटर इलाके में सड़कों की हालत में सुधारा जाएगा। साथ ही अंडर ग्राउंड नाले बनाए जाएंगे और गलियों को आधुनिक तर्ज पर विकसित किया जाएगा। नालियों को गहरा किया जाएगा, ताकि बरसात में पानी ओवरफ्लो न हो और घरों-दुकानों में पानी न घुसे। इसके लिए पानी के लिए अंडर ग्राउंड नाले बनाए जाएंगे। साथ ही जलभराव की समस्या का भी निदान होगा।
विज्ञापन

अप्सरा ग्रेट को नया स्वरूप दिया जा रहा है। पहले प्रवेश द्वार खस्ताहालत में था। गांधी नगर अस्पताल की ओर जाने वाली सड़क का फिर से निर्माण होगा। साथ ही इसे चौड़ा किया जाएगा। एंबुलेंस के लिए अलग से जगह रहेगी। गोल मार्केट को भी नया लुक दिया जाएगा। यहां पर सड़क और नालियों का निर्माण होगा। पार्कों का भी जीर्णोद्धार किया जाएगा। इलाकों की ओर जाने वाली सड़कों की जानकारी डिस्प्ले बोर्ड से मिलती रहेगी। इलाकों में स्मार्ट पोल के अलावा स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। इंटरनेट सुविधा भी लोगों को दी जाएगी। प्रोजेक्ट पर काम जल्द शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय नगर, बहु प्लाजा के लिए बन रही डीपीआर
संजय नगर, बहु प्लाजा और त्रिकुटा नगर इलाकों के लिए भी डीपीआर तैयार की जा रही है। स्वीकृति मिलने के बाद इन इलाकों को विकसित किया जाएगा। लंबे समय से विकास नहीं होने के कारण लोगों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।

गांधी नगर इलाके को मार्डन लुक दी जा रही है। यहां पर सड़कों, गलियों का जीर्णोद्धार के अलावा अप्सरा के पास प्रवेश द्वारा को नया स्वरूप दिया जा रहा है। 12 किलोमीटर इलाके का दोबारा से विकास हो रहा है।
- हितेश गुप्ता, डिप्टी सीईओ, स्मार्ट सिटी जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed