{"_id":"5e5b9a5f8ebc3ef4113bd53e","slug":"slogans-of-pakistan-and-pok-go-in-jammu-general-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू जनरल हाउस की बैठक, लगे 'पाकिस्तान और पीओके जाओ' के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू जनरल हाउस की बैठक, लगे 'पाकिस्तान और पीओके जाओ' के नारे
Sun, 01 Mar 2020 04:49 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 01 Mar 2020 04:49 PM IST
विज्ञापन
जनरल हाउस की बैठक में हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू में जनरल हाउस की बैठक दूसरे दिन हंगामेदार रही। इस दौरान पक्ष और विपक्ष के पार्षदों ने एक-दूसरे को पाकिस्तान जाओ और पीओके जाओ जैसे नारे तक लगा डाले। हंगामा वार्ड नंबर 28 के पार्षद गौरव चोपड़ा के स्टेट हुड के प्रस्ताव पर हुआ। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर को स्टेट हुड का दर्जा दिया जाए और इसको पास कर केंद्र को भेजा जाए, क्योंकि इससे स्थानीय लोगों का रोजगार छिन रहा है। बाहरी लोगों को रोजगार मिल रहा है।
विज्ञापन
पार्षद गौरव चोपड़ा ने कहा कि होर्डिंग बोर्ड लगाने का टेंडर दिल्ली की फर्म के बजाय स्थानीय लोगों को दिया जाए। उन्होंने कहा कि जिस तरह पहले महाराजा हरि सिंह जयंती पर छुट्टी, फिर जम्मू यूनिवर्सिटी का नाम महाराजा गुलाब सिंह रखने को प्रस्ताव पास किया गया है, उसी तरह जम्मू-कश्मीर को स्टेट हुड का दर्जा देने के प्रस्ताव को पास कर केंद्र को भेजा जाए। यह डोगरों की आन, बान और शान का सवाल है। इस पर भाजपा पार्षदों ने विरोध करना शुरू कर दिया। भाजपा पार्षदों ने कहा कि इससे रोजगार के अवसर बढ़े हैं। बाहरी राज्यों से भी लोग रोजगार हासिल कर रहे हैं।
विज्ञापन
बडे़ स्तर पर कंपनियां प्रदेश में आ रही है। रोजगार की समस्या ही हल हो जाएगी। इस पर निर्दलीय पार्षद बोल पड़े। भाजपा पार्षदों ने कहा कि आप पाकिस्तान जाएं। इस पर निर्दलीय पार्षदों ने कहा कि आप लोग पीओके जाएं। पार्षद गौरव चोपड़ा ने कहा कि हम पीओके भी लेकर रहेंगे। हमने देश के लिए शहादतें दी हैं। इसके लिए जान भी देंगे।
विज्ञापन
इसके बाद डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा ने पार्षदों को शांत रहने के लिए कहा। मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने प्रस्ताव पास करने को सदन से मंजूरी मांगी। इस पर पार्षदों ने मंजूरी नहीं दी है। मेयर ने कहा कि आतंकवाद के सफाए के बाद नया राज्य बनेगा।