{"_id":"67b7812519d108fce2052a34","slug":"slippery-increased-after-rain-snowfall-jammu-srinagar-highway-closed-vehicles-stranded-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update : बारिश और बर्फबारी के बाद बढ़ी फिसलन, जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद; कई वाहन फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update : बारिश और बर्फबारी के बाद बढ़ी फिसलन, जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद; कई वाहन फंसे
Fri, 21 Feb 2025 12:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर/जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर/जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:54 AM IST
सार
रामसू से बनिहाल और बनिहाल से काजीगुंड के बीच भारी बारिश व बर्फबारी के कारण फिसनल बढ़ने से देर शाम करीब साढ़े सात बजे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
demo
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में वीरवार को मैदानी इलाकों में बारिश और पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। रामसू से बनिहाल और बनिहाल से काजीगुंड के बीच भारी बारिश व बर्फबारी के कारण फिसनल बढ़ने से देर शाम करीब साढ़े सात बजे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया। हाईवे के दोनों तरफ वाहन रोके गए हैं। यातायात विभाग के अनुसार, मौसम साफ होने पर ही वाहनों को रवाना किया जाएगा। बर्फबारी के कारण जोजिला पास भी वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
कश्मीर के विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम में बर्फ गिरी है। श्री माता वैष्णो देवी की त्रिकुटा पहाड़ियों पर भी सफेद चादर बिछ गई है। खराब मौसम के कारण कटड़ा-सांझीछत चॉपर सेवा दिन भर बाधित रही। जम्मू संभाग के पर्यटन स्थल पटनीटाॅप में चार इंच, नत्थाटाॅप में छह इंच तक बर्फ गिरी। मैदानी इलाकों में बारिश से पारे में फिर गिरावट आई है।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, 26 से 28 फरवरी के बीच कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। घाटी के बडगाम जिले के दूधपथरी, शोपियां के हीरपोरा और बारामुला के उड़ी क्षेत्र में हल्की बर्फ गिरी। मच्छिल, गुरेज, साधना टॉप के अलावा अन्य कई ऊंचाई वाले स्थानों पर भी बर्फबारी हुई। श्रीनगर समेत अन्य मैदानी इलाकों में रुक-रुककर बारिश होती रही।
विज्ञापन
यह बारिश आम लोगों के साथ किसानों के लिए नई उम्मीद लेकर आई है। कश्मीर में इस साल ज्यादातर शुष्क सर्दी रही। जनवरी और फरवरी में लगभग सामान्य से 80 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। जिला कठुआ के बनी और लोहाई मल्हार क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हुई है। रियासी के मैदानी इलाकों में बारिश के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फ गिरी है।
डोडा में भी बारिश और बर्फबारी हुई है। राजोरी में देर रात से बारिश हुई। जम्मू में भी बुधवार की देर रात से शुरू हुआ रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला वीरवार शाम तक जारी रहा। उधमपुर जिले के जुगधार, शिवगढ़ धार, देराटाॅप, सियोजदार, लद्दाधार और अन्य चोटियां भी बर्फ से ढक गई हैं। पहाड़ी क्षेत्र गुलाबगढ़ और बर्फबारी हुई है। हालांकि, सीजनल बर्फबारी न होने से इस बर्फ के अधिक देर तक टिकने की उम्मीद नहीं है।
जम्मू संभाग में आठ डिग्री तक गिरा पारा, ठंड फिर बढ़ी
मौसम में आए बदलाव से जम्मू संभाग के अधिकांश जिलों में दिन का पारा सामान्य से 6 से 8 डिग्री तक गिर गया है। जम्मू में वीरवार को दिन का तापमान सामान्य से 7.5 डिग्री गिरकर 14.8 और न्यूनतम 11.9 डिग्री सेल्सियस रहा। बनिहाल में अधिकतम तापमान सामान्य से 7.9 डिग्री गिरकर 5.2, बटोत में सामान्य से 6.4 डिग्री गिरकर 6.2, कटड़ा में सामान्य से 8.1 डिग्री गिरकर 12.0 और भद्रवाह में 7.9 डिग्री गिरकर 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह में न्यूनतम पारा माइनस 5.0, गुलमर्ग में माइनस 2.8 डिग्री और पहलगाम में 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 10.7 और न्यूनतम 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
कहां-कितनी बारिश (मिलीमीटर में)
- बनिहाल 42.3
- कटड़ा 38.6
- बटोत 36.4
- जम्मू 33.5
- भद्रवाह 30.2
- कुपवाड़ा 17.0
- कोकरनाग 15.4
- पहलगाम 8.4
- काजीगुंड 6.8
- श्रीनगर 3.0