{"_id":"617adfbf3a90a4186c56615a","slug":"skims-management-asks-non-local-employees-to-stay-inside-institute-premises","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: स्किम्स प्रबंधन का गैर-स्थानीय कर्मचारियों को निर्देश- संस्थान परिसर के अंदर रहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: स्किम्स प्रबंधन का गैर-स्थानीय कर्मचारियों को निर्देश- संस्थान परिसर के अंदर रहें
Thu, 28 Oct 2021 11:07 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:07 PM IST
सार
स्किम्स ने गैर-स्थानीय कर्मचारियों को कैंपस में रहने का निर्देश दिया है। घाटी में गैर-स्थानीय लोगों पर हमलों के बाद स्किम्स प्रबंधन का यह आदेश आया है।
विज्ञापन
शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीनगर में शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (स्किम्स) ने गैर-स्थानीय कर्मचारियों को कैंपस में रहने का निर्देश दिया है। साथ ही कहा कि संस्थान से बाहर रहने वालों की जिम्मेदारी खुद की होगी। घाटी के कुछ हिस्सों में गैर-स्थानीय लोगों पर हमलों के बाद स्किम्स प्रबंधन का निर्देश आया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- सिहर उठा जम्मू-कश्मीर: डोडा की सड़क पर खूनी खेल ने सबको झकझोर दिया, 12 लोगों की मौत और 14 घायल
विज्ञापन
मेडिकल सुपरिटेंडेंट स्किम्स ने कहा है कि स्किम्स में कार्यरत घाटी के बाहर के सभी चिकित्सक, नर्सिंग और पैरा मेडिकल स्टाफ से तत्काल स्किम्स परिसर में स्थानांतरित करने का अनुरोध किया जाता है। परिसर के भीतर उनके आवास की व्यवस्था की गई है। जो कोई इस निर्देश के बाद भी संस्थान परिसर के बाहर रहता है, उसके लिए वह खुद जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन