फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Skill based courses should be started for students: VC

छात्रों के लिए शुरू हों कौशल आधारित पाठ्यक्रम : वीसी

विज्ञापन
Skill based courses should be started for students: VC
जेयू के वीसी सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए
सलाहकार समिति की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर किया मंथन, दिए निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। छात्रों के लिए कौशल-आधारित पाठ्यक्रम शुरू किए जाएं। साथ ही स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा दिया जाए। इससे छात्र रोजगार से जुड़ सकेंगे। यह निर्देश जम्मू विश्वविद्यालय (जेयू) के वीसी प्रो. उमेश राय ने सलाहकार समिति की बैठक में अधिकारियों को दिए। साथ ही शिक्षाविदों, उद्योग प्रतिनिधियों, कौशल क्षेत्र के विशेषज्ञों और अन्य हितधारकों से चर्चा भी की।
इस मौके पर प्रो. राय ने विश्वविद्यालय के एनएएसी ए++ प्रमाणन में विद्यालय के योगदान की सराहना की। एसजीटी विश्वविद्यालय गुरुग्राम के कुलपति प्रो. मदन मोहन चतुर्वेदी ने विद्यालय की उपलब्धियों को सराहा। शिक्षक-केंद्रित से शिक्षार्थी-केंद्रित दृष्टिकोण में बदलाव की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने सुझाव दिया कि शिक्षा को व्यावहारिक अनुभवों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
विज्ञापन

इससे छात्रों को अन्वेषण, जांच और नवाचार के अवसर मिलेंगे। लाइफ साइंसेज सेक्टर स्किल डेवलपमेंट काउंसिल (एलएसएसएसडीसी) नई दिल्ली के सीईओ गौतम भट्टाचार्य ने अकादमिक-उद्योग सहयोग के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप पाठ्यक्रम पुनर्गठन का प्रस्ताव रखा। लाइफ साइंसेज क्षेत्र की बढ़ती मांगों को पूरा करने के लिए एलएसएसएसडीसी-प्रमाणित पाठ्यक्रमों को शामिल करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कार्यक्रम समन्वयक प्रो. संजना कौल निदेशक स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी शिक्षा और अनुसंधान क्षेत्रों के विकास के लिए विभिन्न पहल करने में सहायक रहा है।

बैठक के दौरान समिति ने स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी में चलाए जा रहे मास्टर्स प्रोग्राम की प्रगति की व्यापक समीक्षा की। इस मौके पर प्रो. बीके बजाज, प्रो. मधुलिका भगत, डाॅ. रितू महाजन, डाॅ. निशा कपूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed