{"_id":"669ef5e1d4458302080fa6e4","slug":"six-thousand-people-facing-problem-samba-news-c-289-1-sjam1009-103102-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: राजपुरा तहसील मार्ग बना तालाब\r\nछह हजार लोगों को आ रही मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: राजपुरा तहसील मार्ग बना तालाब छह हजार लोगों को आ रही मुश्किल
Tue, 23 Jul 2024 05:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 23 Jul 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
मार्ग पर नहीं है निकासी का प्रबंध, अधिकारी बोले- बरसात के बाद होगा हल
बरसात के दिनों में यहां से गुजरना हो जाता है मुश्किल
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। कस्बा राजपुरा के तहसील कार्यालय मार्ग पर पानी की निकासी नहीं होने से छह हजार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा राजपुरा कस्बे की अन्य छह पंचायतों के लोग भी इसी मार्ग से आवाजाही करते हैं। बरसात के दिनों में यहां से गुजरना मुश्किल हो जाता है।
राजपुरा के नायब सरपंच पुरुषोत्तम शर्मा, नडाला निवासी ब्यास देव, सुजाना निवासी मोहन लाल और पूर्व सरपंच चक दुलमा विनय शर्मा ने कहा कि बरसात के दिनों में इस मार्ग पर जलभराव से लोगों को आने जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
लोगों का कहना है कि पहले सड़क एवं भवन निर्माण विभाग ने मार्ग पर एक पुली बनाई थी। पानी पुली से जाता था, लेकिन क्षेत्र में भूमि के मालिक ने गत वर्ष पुली के आगे मिट्टी डाल दी। इस कारण पानी की निकासी बंद हो गई। अब सारा मानी मार्ग पर ही भरा रहता है। लोगों के अनुसार की एसडीएम घगवाल सुनैना सैनी ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया था। उन्होंने विभाग को पानी की निकासी के बारे में कहा था।
विज्ञापन
बाद में स्थानीय लोगों ने उपायुक्त सांबा अभिषेक शर्मा को भी समस्या से अवगत करवाया। उन्होंने कार्यकारी अभियंता सड़क एवं भवन निर्माण विभाग को निर्देश दिए थे कि क्षेत्र से पानी की निकासी करवाई जाए। मगर आज तक पानी की निकासी नहीं होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने क्षेत्र से पानी की निकासी का प्रबंध करने की मांग की है।
हमने पानी की निकासी के लिए काफी प्रयास किए हैं। विभाग के उच्च अधिकारियों को इस बारे में जानकारी है। अब मुख्य चौक की तरफ पानी की निकासी के लिए योजना बनाई जा रही है। बरसात के बाद ही इस पर कार्य होगा।
रजत कुमार, जेई
सड़क एवं भवन निर्माण विभाग सांबा।