फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   SIX PERSON INJURED IN PAKISTAN CEASEFIRE VIOLATIONS IN ARNIA

J&K: पाकिस्तान रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर दाग रहा गोले, छह नागरिक घायल

Tue, 22 May 2018 10:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 22 May 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
SIX PERSON INJURED IN PAKISTAN CEASEFIRE VIOLATIONS IN ARNIA
CEASEFIRE - फोटो : SANJAY GUPTA
पाकिस्तान की ओर सीजफायर का उल्लंघन जारी है। सोमवार रात आरएस पुरा सेक्टर की दस और अरनिया की बाहर पोस्टों सहित रिहायसी इलाकों का निशाना बना कर जमकर गोलाबारी की गई, जो दोपहर तक जारी रही। इस दौरान एक महिला सहित छह ग्रामीण घायल हो गए।
विज्ञापन


उधर, भारतीय जवानों की ओर से मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है, जिसमें सूत्रों के अनुसार एक रेंजर सहित पाकिस्तानी गांव चारवा के तीन लोगों घायल होने की सूचना है। जानकारी के अनुसार पाकिस्तान ने सोमवार देर रात 10: 40 मिनट पर गोलाबारी शुरू कर दी।
विज्ञापन


इसमें देश राज पुत्र लाल चंद निवासी कोराटाना खुर्द घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद शिविर में भेजा दिया गया। रायुपर निवासी विपिन चौधरी पुत्र बाबा राम, थोडू राम पुत्र संसार चंद और विधिपुर की सीता देवी पत्नी मोहिंद्र कुमार, मदन लाल पुत्र बारू राम निवासी पिंडी चाड़का कलां व कौशल्या देवी पत्नी अनंत राम निवासी अरनिया घायल हुए हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा ज्योड़ा फार्म में मंगलवार को एक मोर्टार शेल गिरने से 13 कुल्ले राख हो गए। बाद में दमकलों कर्मचारियों की मदद से आग पर काबू पाया। उधर, अरनिया सेक्टर के करीब चालीस गांव प्रभावित हुए हैं।

पाक ने आईबी से एलओसी तक दागे गोले

SIX PERSON INJURED IN PAKISTAN CEASEFIRE VIOLATIONS IN ARNIA
पाकिस्तान ने फिर की गोलीबारी - फोटो : ani

रमजान के  पवित्र महीने में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन पाकिस्तान की नापाक हरकतें जारी रहीं। आईबी से लेकर एलओसी पर पुंछ जिले के दिगवार सेक्टर तक गोले दागे गए। आईबी पर सांबा, हीरानगर, अरनिया, रामगढ़, आरएस पुरा में पाक ने भारी गोलाबारी की, जिसमें बीएसएफ के जवान, 70 वर्ष की एक वृद्ध महिला समेत आठ लोग घायल हो गए। हीरानगर सेक्टर में अचानक गोलीबारी शुरू होने से सैकड़ों बच्चे स्कूल में फंस गए।  

मां बाप घबरा गए। प्रशासन को एहतियातन स्कूलों से बच्चों को बाहर न भेजने की हिदायत जारी करनी पड़ी। दिनभर धमाकों की आवाजें सुनते विद्यार्थी और शिक्षक डरे सहमे स्कूलों में कैद रहे। सांबा में तो उस वक्त गोले बरसने लगे जब बच्चे स्कूल जा रहे थे।

किस्मत से किसी बच्चे को नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है। शाम ढलते ही दोबारा पाकिस्तान ने हीरानगर और अरनिया सेक्टर में गोले दागने शुरू कर दिए। इसके साथ ही कानाचक्क सेक्टर में भी गोलाबारी की। 

 जम्मू के इन पांच सेक्टरों में गोलाबारी से 100 से ज्यादा गांव प्रभावित हुए हैं। पाक ने 30 से अधिक पोस्टों को निशाना बनाकर 80 व 120 एमएम के गोले दागे। कई मकानों को क्षति पहुंची है। 70 हजार से अधिक आबादी सुरक्षित स्थानों पर चली गई है।

गांवों में सन्नाटा पसरा हुआ है। अरनिया व आरएस पुरा सेक्टर में पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्कूल बंद हैं। राहत शिविर सक्रिय कर दिए गए हैं। बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई में पाक के कई बंकरों को नुकसान की सूचना है। एक रेंजर और चारवां गांव के तीन पाक नागरिकों के घायल होने की खबर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed