{"_id":"5aad1cc84f1c1bbf758b5e50","slug":"six-person-arrested-in-the-case-of-char-sharif-shrine-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः चरार-ए-शरीफ में कांस्टेबल की हत्या कर हथियार छीनने के मामले 6 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः चरार-ए-शरीफ में कांस्टेबल की हत्या कर हथियार छीनने के मामले 6 गिरफ्तार
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
Updated Sat, 17 Mar 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : DEMO PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरार ए शरीफ में जैश-ए-मोहम्मद आतंकी द्वारा एक पुलिस कांस्टेबल की हत्या कर हथियार छीनने के मामले में पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है। घटना 25 फरवरी 2018 को बडगाम जिले के चरार ए शरीफ क्षेत्र में हुई थी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार केस छानबीन के बाद पाया क्षेत्र के उमर फारूक ने अपने जैश ए मोहम्मद के आतंकी शबीर अहमद के साथ मिलकर साजिश रची। चरार ए शरीफ की सुरक्षा में तैनात एक कांस्टेबल कुलतार सिंह पर हमला किया और उस पर गोलियां बरसाईं।
विज्ञापन
कुलतार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसने दम तोड़ दिया। हमले की साजिश में शाहिद अहमद, शाहिद खुर्शीद, इमरान, फिरोज, मुद्दसर अहमद वानी, और तौहीद राथर भी शामिल थे। पुलिस ने इन छह लोगो ंको हिरासत में लिया।
विज्ञापन
इन लोगों ने बताया कि उमर फारूक और आतंकी शबीर अहमद से मिलकर हमले की साजिश रची और उन्हें कुलतार सिंह का हथियार छीन लिया। श्राइन के बाहर संतरी पोस्ट पर तैनात जवान पर गोलियां चलाने से पहले रैकी की। पुलिस ने जांच के दौरान उपयोग की गई गाड़ी को सीज किया।
गाड़ी से पुलिस को सुराग मिला और छह लोग पकड़े गए। फरार आतंकी की तलाश की जा रही है। पुलिस अनुसार इससे पहले भी घाटी में आतंकियों द्वारा फायरिंग करके हथियार छीनने की घटना हो चुकी है।