{"_id":"59dcf7d14f1c1b72548b69ce","slug":"six-people-injured-in-road-accident-in-udhampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी बस पलटने से छह यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी बस पलटने से छह यात्री घायल
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Tue, 10 Oct 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
रामनगर थाना क्षेत्र के पंजग्रांई इलाके में मंगलवार दोपहर को मिनी बस के पलटने से छह यात्री घायल हो गए। सभी यात्रियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार दोपहर करीब तीन बजे नगरोटा से पंजग्रांई जा रही मिनी सब जैसे ही पंजग्रांई के नजदीक एक मोड़ पर पहुंची तो चालक के नियंत्रण खोने पर मिनी बस पलट गई।
विज्ञापन
मेटाडोर के पलटते ही अजीत सिंह पुत्र सूरम सिंह निवासी चनुनता, रमेश कुमार पुत्र धनी राम निवासी पंजग्रांई, अशोक कुमार पुत्र बाली राम निवासी कीड़मू, रत्तो देवी पत्नी कालू राम निवासी हंसा, काकु राम पुत्र चौधरी राम निवासी हंसा और कृष्णा देवी पत्नी मस्त राम निवासी नगरोटा पंजग्राई गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को वाहन की व्यवस्था करके जिला अस्पतपाल पहुंचाया गया। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन