फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Six people arrested with drugs jammu

पुलिस ने नशीला पदार्थ ले जाते छह लोगों को किया गिरफ्तार

Sun, 05 Nov 2017 11:28 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Sun, 05 Nov 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन

नशों के खिलाफ नकेल डालने के लिए बनाई गई स्पेशल टास्क फोर्स ने शहर के समीपवर्ती गांव धीरा में एक जीप सवार छह लोगों को नशीले पदार्थ समेत गिरफ्तार किया है। एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर 2 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

आरोपियों से एसटीएफ ने 310 ग्राम हेरोइन और 850 ग्राम चरस बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों में सलामदीन उर्फ सूरम निवासी रक्ख बहूटी, विजयपुर (सांबा), मो. रफीक निवासी जिला कुपवाड़ा, अहमद निवासी सिमनार (कुपवाड़ा), मो. आजम खान निवासी केरन (कुपवाड़ा), सवारुद्दीन जिला कुपवाड़ा और सैफ अली निवासी ललियाना जम्मूू शामिल हैं। फरार आरोपी फारूक भी ललियाणा का ही रहने वाला बताया जाता है।
विज्ञापन

एसटीएफ इंचार्ज भारत भूषण ने बताया कि एसटीएफ की टीम ने धीरा पुल पर नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान एक जीप को रोककर तलाशी लेने पर उसमें सवार कुल सात लोगों से नशीले पदार्थ बरामद हुए हैं। छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि एक फरार आरोपी को पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed