{"_id":"59ff50e24f1c1bd1538bb0ed","slug":"six-people-arrested-with-drugs-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने नशीला पदार्थ ले जाते छह लोगों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने नशीला पदार्थ ले जाते छह लोगों को किया गिरफ्तार
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशों के खिलाफ नकेल डालने के लिए बनाई गई स्पेशल टास्क फोर्स ने शहर के समीपवर्ती गांव धीरा में एक जीप सवार छह लोगों को नशीले पदार्थ समेत गिरफ्तार किया है। एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर 2 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आरोपियों से एसटीएफ ने 310 ग्राम हेरोइन और 850 ग्राम चरस बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों में सलामदीन उर्फ सूरम निवासी रक्ख बहूटी, विजयपुर (सांबा), मो. रफीक निवासी जिला कुपवाड़ा, अहमद निवासी सिमनार (कुपवाड़ा), मो. आजम खान निवासी केरन (कुपवाड़ा), सवारुद्दीन जिला कुपवाड़ा और सैफ अली निवासी ललियाना जम्मूू शामिल हैं। फरार आरोपी फारूक भी ललियाणा का ही रहने वाला बताया जाता है।
विज्ञापन
एसटीएफ इंचार्ज भारत भूषण ने बताया कि एसटीएफ की टीम ने धीरा पुल पर नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान एक जीप को रोककर तलाशी लेने पर उसमें सवार कुल सात लोगों से नशीले पदार्थ बरामद हुए हैं। छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि एक फरार आरोपी को पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन