{"_id":"59f87cdb4f1c1baf678b8896","slug":"six-over-ground-worker-of-lashkar-e-taiba-arrested-in-kupwara","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: पुलिस ने किया लश्कर के नेटवर्क का पर्दाफाश, 6 ओवर ग्राउंड वर्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: पुलिस ने किया लश्कर के नेटवर्क का पर्दाफाश, 6 ओवर ग्राउंड वर्कर गिरफ्तार
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Tue, 31 Oct 2017 08:04 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले से सुरक्षा बलों ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आतंक के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 6 ओवर ग्राउंड वर्कर को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा बलों ने एक तलाशी अभियान के दौरान घाटी से इन 6 ओवर ग्राउंड वर्कर को गिरफ्तार किया, जिन पर आतंकियों के मदद के आरोप हैं।
विज्ञापन
पुलिस सूत्र के मुताबिक 6 में से दो ओवर ग्राउंड वर्कर को दक्षिण कश्मीर से गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि सुरक्षा बलों के लिए यह बड़ी कामयाबी है क्योंकि घाटी में युवाओं को आतंक की राह दिखाने में इस तरह के ही ओवर ग्राउंड वर्करस का हाथ होता है। बता दें कि इसके पहले भी घाटी में कई आतंक के मददगारों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन