फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Six hotels of Katra were fined for breaking Jammu and Kashmir environmental rules, sewerage treatment plants were not installed

जम्मू-कश्मीर: पर्यावरण नियम तोड़ने पर कटड़ा के छह होटलों को जुर्माना, नहीं लगाए थे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट

Sat, 18 Dec 2021 12:02 AM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 18 Dec 2021 12:02 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर प्रदूषण नियंत्रण समिति ने कटड़ा के छह होटलों पर जुर्माना लगाया है। सभी को 45 दिन के भीतर जुर्माना भरने के निर्देश दिए गए हैं।  

विज्ञापन
Six hotels of Katra were fined for breaking Jammu and Kashmir environmental rules, sewerage treatment plants were not installed
कटड़ा। - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू-कश्मीर प्रदूषण नियंत्रण समिति ने पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने पर कटड़ा में चल रहे छह होटल और गेस्ट हाउस को जुर्माना लगाया गया है। इनमें दोषी संस्थानों को 45 दिन के भीतर जुर्माना न भरने पर 12 फीसदी अतिरिक्त ब्याज के साथ वसूली का प्रावधान रखा गया है। सूत्रों के अनुसार जम्मू-कश्मीर में पर्यावरण कानूनों का उल्लंघन कर बड़ी संख्या में होटल और गेस्ट हाउस चल रहे हैं।

विज्ञापन


इनमें अधिकांश में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) नहीं लगाए गए हैं। कई जगहों पर खुले में फेंकी जा रही सीवरेज से वातावरण को नुकसान पहुंच रहा है। गंदगी फैलने से कई बीमारियों के पनपने की भी आशंका रहती है।तकनीकी सलाहकार समिति (टीएसी) की ओर से निरंतर होटलों, गेस्ट हाउस और अन्य स्थलों पर एनजीटी की ओर से जारी पर्यावरण कानून दिशा निर्देशों का पालन करवाना सुनिश्चित बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


जिन होटलों पर जुर्माना हुआ है इसमें एमएस होटल प्रेम इंटरनेशनल कटड़ा, रियासी को 11232, एमएस होटल श्री हरि निवास कटड़ा को 11639 रुपये, एमएस नेशनल गेस्ट हाउस कटड़ा को 10137, एमएस अनिल गेस्ट हाउस वार्ड 2 कटड़ा को 219348, एमएस होटल कृष्णा बस स्टैंड, कटड़ा को 9842, एमएस होटल न्यू नटराज बस स्टैंड कटड़ा को 9612 रुपये जर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर प्रदूषण नियंत्रण समिति के क्षेत्रीय निदेशक सतपाल बाखरू ने बताया कि पर्यावरण कानून का उल्लंघन करने वाले होटलों, गेस्ट हाउस और अन्य संस्थानों पर सख्ती की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed