फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sitaram yechury roars at pm modi in jammu

सीपीआईएम ने सरकार पर साधा निशाना

Sat, 28 Mar 2015 10:41 PM IST
Updated Sat, 28 Mar 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
sitaram yechury roars at pm modi in jammu

कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया, मार्क्सवादी (सीपीआईएम) के दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन प्रेस क्लब पर हुआ। सम्मेलन में मजदूर हितों पर चर्चा की गई और मजदूर और कर्मचारियों के विरोध में तैयार की नीतियों को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा गया। इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य सीता राम येचुरी मुख्य मेहमान के रूप में मौजूद थे।

विज्ञापन


सम्मेलन का आयोजन सीपीएम के रीजनल सेक्रेटरी जम्मू शाम प्रसाद केसर के नेतृत्व में हुआ। सीता राम येचुरी ने कहा कि केंद्र ने चुनाव से पहले अच्छे दिन लाने के वादे किए। जब सरकार बनी तो सच्चाई सबके सामने आ गई। अच्छे दिन केवल पूंजीपतियों के आए हैं। सांसद मोहम्मद सलीम ने कहा कि आज भी मजदूर वर्ग परेशानियों से जूझ रहा है।
विज्ञापन


आशा वर्कर्स, आंगनबाड़ी वर्कर्स की परेशानियां आज भी पहले की ही तरह हैं। कोई इनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। येचुरी ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सरकार भाजपा के चुनावी वादों को पूरा नहीं कर पाई है। भाजपा सरकार ने बडे़ पूंजीपतियों को बजट में टैक्स में छूट दी है और गरीबों पर महंगाई थोपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अमेरिका की नीतियों का भाजपा के नेता सहयोग कर रहे हैं। अमेरिका जैसे पूंजीपति देशों की नीतियां हथियार बेचना है, जिससे किसी का भला नहीं हो सकता।

'जेल से रिहा किए जाएं अल्पसंख्यक'

sitaram yechury roars at pm modi in jammu

येचुरी ने कहा, हमारे देश में गरीबों को बेहतर स्वास्थ्य, रोजी-रोटी, बच्चों को शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं चाहिए, लेकिन यहां सांप्रदायिकता फैलाकर राजनीति की जा रही है। येचुरी ने कहा कि उनकी पार्टी ने ऐसे अल्पसंख्यक लोगों को जेलों से रिहा करने की मांग रखी थी, जिनके विरुद्ध कोई मामला दर्ज नहीं है।

आज पाकिस्तान में हालत खराब होने पर अमेरिका जैसे देश से हथियार खरीदने पर काम हो रहा है। जम्मू कश्मीर में आए दिन पाकिस्तान गोलाबारी कर रहा है। इससे गरीबों को जान गंवानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के नेताओं को लचीला रुख रखकर बातचीत कर समाधान निकालना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सम्मेलन में राज्य के तीनो खित्तों के लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए चर्चा के बाद एजेंडा बनाया जाना चाहिए। मोहम्मद सलीम ने कहा कि राज्य में भाजपा-पीडीपी की गठबंधन सरकार बनने पर लोगों की बेहतरी नहीं हो सकती। दोनों ने अपनी पार्टी की नीतियों को ठंडे बस्ते में डालकर सत्ता हासिल की है।

बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई पर काबू पाए जाने के बजाए दोनों पार्टियां राज्य में माहौल खराब करने में लगी हैं, जिससे किसी का भला नहीं हो सकता। इस मौके पर पार्टी के किशोर कुमार भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed