फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   silver cheetah trophy, hansja rashmi sharma

Jammu News: कैट्स के इतिहास में सिल्वर चीता ट्रॉफी जीत पहली महिला अधिकारी बनीं शहर की हंसजा रश्मि शर्मा

विज्ञापन
silver cheetah trophy, hansja rashmi sharma
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जम्मू। नासिक में आर्मी के कॉम्बैट एविएटर्स कोर्स में प्रदेश का नाम चमका कर शहर की बेटी सोमवार को घर पहुंचीं। कैप्टन हंसजा रश्मि शर्मा को कठोर उड़ान और जमीनी प्रशिक्षण से गुजरना पड़ा। देश सेवा का जुनून, जोश और मंजिल ने उन्हें सिल्वर चीता ट्रॉफी (सीएटीएस) दिला दी। इसके साथ ही वह कॉम्बैट आर्मी एविएशन ट्रेनिंग स्कूल (कैट्स) के इतिहास में यह सम्मान हासिल करने वाली पहली महिला अधिकारी बन गईं।
रिहाड़ी की 24 वर्षीय युवा जांबाज को सम्मान तीन दिन पहले मिला था। एक साल का प्रशिक्षण अनुभव साझा करते हुए हंसजा ने बताया कि शारीरिक और मानसिक यात्रा कठिन रही लेकिन दोनों ही रूपों में बहुत मजबूत बन गईं। अब लगता है कि हेलिकॉप्टर हर मुश्किल की घड़ी में लेकर जाकर लोगों की मदद कर सकती हूं। कोर्स में यहीं सीखा है। शुरुआत में सोचती थी कि जीत जाउंगी, लेकिन बीच में कई बार टूटीं और कहने लगी कि जिस लायक हूं उसका सम्मान मिले। पूरे सफर में किसी का साथ होना जरूरी था, उसके लिए मां रशिम शर्मा की भूमिका खास रही। उन्होंने मनोबल टूटने नहीं दिया।
विज्ञापन

जब ट्रॉफी मिली तो मां का नाम पहले रखा, इसलिए अब कैप्टन हंसजा रश्मि शर्मा से पहचाना जा रहा है। यह गर्व की बात है, जब लोग मुझे उसी नाम से बुलाने लगे तो लगा कि वो हासिल किया जिसका सपना बचपन में देखा था। कौन कहता है कि लड़के ही माता-पिता का नाम रोशन कर सकते हैं, लड़कियां चाहे सुनहरे अक्षरों से लिख सकती हैं। मां का नाम आगे रख कर लोगों को यह बताने की कोशिश की है कि शादी के बाद भी बच्चे चाहें तो मां का नाम हमेशा रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, रश्मि शर्मा ने कहा कि बच्चियों को विदा करना चाहिए, पर शादी से पहले बेटी आत्मनिर्भर होनी जरूरी है। जब बेटी घर आती है तो सब खुशी देना चाहती हूं जो वह महसूस करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed