फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Sidhu Moosewala death jammu Youth Congress protest in front of AAP office burns CM bhagwant maan effigy demand resignation

Sidhu Moosewala: जम्मू में युवा कांग्रेस ने सीएम मान का पुतला फूंका, AAP कार्यालय का किया घेराव

Mon, 30 May 2022 02:28 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 30 May 2022 02:28 PM IST
सार

जम्मू में युवा कांग्रेस ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला फूंका। साथ ही उनके इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि वारदात के लिए आप सरकार जिम्मेदार है।

विज्ञापन
Sidhu Moosewala death jammu Youth Congress protest in front of AAP office burns CM bhagwant maan effigy demand resignation
Congress Protest Jammu - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाबी गायक एवं कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर जम्मू में भी रोष देखने को मिल रहा है। सोमवार को गांधी नगर में युवा कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के कार्यालय का घेराव किया और जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान युवा कांग्रेसियों ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला फूंका। साथ ही उनके इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि वारदात के लिए आप सरकार जिम्मेदार है।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पंजाब सरकार ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या से एक दिन पहले ही उनकी सुरक्षा को घटाया गया था, जो कि बहुत ही निंदनीय है। सुरक्षा को घटाए जाने के बाद इसका प्रचार भी किया गया। इस वारदात की उच्च स्तर पर जांच होनी चाहिए और दोषियों को सख्त से सख्त दी जानी चाहिए। इसके साथ ही पंजाब के सीएम को भी अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। वहीं, आम आदमी पार्टी जम्मू ने युवा कांग्रेस पर कार्यालय में तोड़-फोड़ का आरोप लगाया है और इसे लेकर मामला दर्ज कराया है। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को पंजाब के मानसा जिले में दिनदहाड़े सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को गांव जवाहरके के पास अंजाम दिया गया है। मूसेवाला के दो साथी घायल हैं। सिद्धू मूसेवाला ने 2022 में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव भी लड़ा था।

 
पंजाब की भगवंत मान सरकार ने शनिवार को ही सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा को हटाया था।  गायक की सुरक्षा घटाने पर आप सरकार बैकफुट पर आ गई है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब में में सियासत भी गरमा गई है। सिद्धू के देश ही नहीं विदेशों में भी खूब प्रशंसक हैं।

सुरक्षा घटाने के फैसले की जांच के आदेश
मूसेवाला हत्याकांड पर मुख्यमंत्री मान ने कहा है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। मान ने कहा कि पंजाब सरकार जांच में पूरा सहयोग करेगी। मुख्यमंत्री ने डीजीपी के बयान पर भी स्पष्टीकरण मांगा है। सुरक्षा घटाने के फैसले पर भी मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दिए हैं। सीएम मान ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से करवाने का एलान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed