{"_id":"5844218a4f1c1be221a86254","slug":"siachen-temperature-is-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में शुष्क ठंड का प्रकोप जारी, सियाचीन का पारा पहुंचा माइनस 18","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में शुष्क ठंड का प्रकोप जारी, सियाचीन का पारा पहुंचा माइनस 18
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 04 Dec 2016 07:30 PM IST
विज्ञापन
कई जगहों पर बर्फबारी
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में शुष्क ठंड का प्रकोप जारी है। सियाचीन में न्यूनतम पारा माइनस 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। जबकि लेह में माइनस 7.8, कारगिल में माइनस 5.5, पहलगाम में माइनस 4.3 डिग्री सेल्सियस पारे केे साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार नौ दिसंबर तक बारिश या बर्फबारी होने के आसार नहीं है।
कश्मीर और लद्दाख खित्ते के अधिकांश हिस्सों में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चल रहा है जो सामान्य से दो से तीन डिग्री कम है। जम्मू में भी रविवार को शुष्क ठंड का ज्यादा अहसास किया गया।
शाम को हल्का कोहरा भी रहने से लोगों को परेशानी हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार दस दिसंबर को कश्मीर और जम्मू संभाग के कुछ इलाकों में बारिश या बर्फबारी हो सकती है।