{"_id":"6593e99fef091743480cfb6c","slug":"sia-searches-house-in-jammu-in-terror-funding-case-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: पुलिसकर्मी के घर एसआईए का छापा, हवाला और नारको आतंकवाद मामले में कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: पुलिसकर्मी के घर एसआईए का छापा, हवाला और नारको आतंकवाद मामले में कार्रवाई
Wed, 03 Jan 2024 12:14 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 03 Jan 2024 12:14 PM IST
सार
जम्मू में टेरर फंडिंग मामले में एसआईए ने छापा मारा। जम्मू के बेलीचराना इलाके में स्थित एक घर पर बल के साथ एजेंसी की टीम पहुंची। टीम यहां पड़ताल की।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने हवाला राशि और नारको आतंकवाद मामले में एक पुलिसकर्मी के घर छापेमारी की। यह कार्रवाई सीमा पार से आने वाली हेरोइन से जमा पैसा दुबई के जरिए वापस पाकिस्तान में जाने के मामले में की गई है। घ्र से कई इलेक्ट्रानिक उपकरण जब्त किए गए।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी के बैंक खातों को खंगाला गया और उसकी जानकारी जुटाई। जम्मू के निक्की तवी जावेद नगर का रहने वाला सलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल सैफ दीन इस समय आर्म्ड पुलिस कश्मीर में तैनात है। जिस पर पंजाब के शाहपुर कंडी में भी नशा तस्करी का वर्ष 2019 में मामला दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि सीमा पार से हेरोइन की एक खेप आई थी। इस खेप को पुलिसकर्मी सैफदीन ने बेचा और इससे जमा होने वाला पैसा किसी तीसरे शख्स को दिया। उक्त शख्स ने दुबई में बैठे एक अन्य व्यक्ति के पास पैसा भेजा। फिर दुबई में बैठे व्यक्ति ने इस पैसे को पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी संगठन के पास भेज दिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि एसआईए के पास इस मामले में पहले से केस दर्ज है। जिसकी जांच में एसआईए ने कई लोगों के बैंक खातों को सीज किया। इस मामले की जांच जब आगे बढ़ी तो कांस्टेबल सैफ का नाम भी सामने आया। पता चला कि इसने सीमा पार से आई खेप को पंजाब में बेचा। यहां से मिलने वाला पैसा एक अन्य व्यक्ति को दिया। सूत्रों का यह भी कहना है कि कांस्टेबल सैफदीन इस तरह की गतिविधियों में पहले भी शामिल रहा है और इसके चलते उसे निलंबित भी किया गया था। बाद में फिर से बहाल हो गया।